1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान ने जब्त जहाज पर सवार 12 में से 9 भारतीयों को रिहा किया

ईरान ने जब्त जहाज पर सवार 12 में से 9 भारतीयों को रिहा किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 25, 2019 11:41 pm IST,  Updated : Jul 25, 2019 11:41 pm IST

ईरान ने जुलाई के शुरू में पकड़े गए पोत ‘एमटी रिआह’ पर सवार 12 भारतीयों में से नौ को रिहा कर दिया है। सरकारी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

फाइल फोटो- India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : AP

नयी दिल्ली: ईरान ने जुलाई के शुरू में पकड़े गए पोत ‘एमटी रिआह’ पर सवार 12 भारतीयों में से नौ को रिहा कर दिया है। सरकारी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बहरहाल, 21 भारतीय अब भी ईरान की हिरासत में हैं, जिनमें एमटी ‘रिआह’ के तीन और ब्रिटेन के तेल टैंकर ‘स्टेना इम्पेरो’ पर सवार 18 भारतीय शामिल हैं।

ईरान ने पिछले हफ्ते होर्मुज के जलडमरूमध्य से ‘स्टेना इम्पेरो’ को जब्त कर लिया था। इसके अलावा ‘ग्रेस 1’ नाम के टैंकर के चालक दल के 24 भारतीय सदस्य जिब्राल्टर पुलिस की हिरासत में हैं। जिब्राल्टर ने यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में ईरान के ‘ग्रेस1’ को जब्त कर लिया था। हालांकि भारतीय अधिकारियों ने इन 24 भारतीयों से बुधवार को मुलाकात की है। 

लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि अधिकारियों ने भारतीयों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि भारत सरकार उनकी रिहाई के लिए कदम उठाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश