1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. क्या अमेरिकी बंधकों को रिहा करेगा उत्तर कोरिया ?

क्या अमेरिकी बंधकों को रिहा करेगा उत्तर कोरिया ?

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 19, 2018 01:23 pm IST,  Updated : Mar 19, 2018 01:23 pm IST

उत्तर कोरिया में बंधक तीन अमेरिकियों को रिहा करने के बारे में प्योंगयांग अमेरिका और स्वीडन के साथ वार्ता कर रहा है। वाशिंगटन और सोल के साथ उसकी पूर्वनियोजित वार्ता से पहले इन देशों के बीच राजनयिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

North Korea is releasing US hostages to negotiate- India TV Hindi
North Korea is releasing US hostages to negotiate

सोल: उत्तर कोरिया में बंधक तीन अमेरिकियों को रिहा करने के बारे में प्योंगयांग अमेरिका और स्वीडन के साथ वार्ता कर रहा है। वाशिंगटन और सोल के साथ उसकी पूर्वनियोजित वार्ता से पहले इन देशों के बीच राजनयिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इन तीनों बंधकों पर उत्तर कोरिया के शासन के खिलाफ अज्ञात‘ शत्रुतापूर्ण गतिविधियों’ में शामिल होने का आरोप है। इन बंधकों की रिहाई के लिए विभिन्न माध्यमों से वार्ता जारी है। इससे दो हफ्ते पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मिलने पर सहमत हो गए थे। (नए कलेवर के साथ शी जिनपिंग ने शुरू किया 5 वर्षीय दूसरा कार्यकाल )

हालांकि प्योंगयांग ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि उसने सम्मेलन करने की पेशकश की थी। इस वार्ता की घोषणा किम जोंग से प्योंगयांग में मुलाकात करने वाले दक्षिण कोरिया के एक राजदूत ने की थी।

सोल की एमबीसी टीवी स्टेशनपर रविवार को प्रसारित खबरके अनुसार, प्योंगयांग और वाशिंगटन के बीच किम हक सोंग, किम सांग- डुक और किम डोंग- चुलकी रिहाई के संबंध में वार्ता आंशित रूप से अपने अंतिम स्तर तक पहुंच गयी है। टीवी ने दक्षिण कोरिया के राजनयिक सूत्रों के हवाले से दिखाया कि ‘‘ वह रिहाई के समय की जानकारी हासिल कर रहे हैं।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश