1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बड़ा खुलासा: कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं चीन के सबसे अमीर व्यक्ति और अलीबाबा के चेयरमैन जैक मा

बड़ा खुलासा: कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं चीन के सबसे अमीर व्यक्ति और अलीबाबा के चेयरमैन जैक मा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 27, 2018 08:20 pm IST,  Updated : Nov 27, 2018 08:20 pm IST

जैक मा की सदस्यता के बारे में अब तक पता नहीं था। चीन के सबसे धनी व्यक्ति जैक मा अब तक यही कहते रहे हैं कि वह राजनीति से दूर रहना ही बेहतर समझते हैं।

Jack Ma, China's richest man, is a Communist Party member- India TV Hindi
Jack Ma, China's richest man, is a Communist Party member

बीजिंग: चीन के सबसे अमीर व्यक्ति और अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा चीन के सबसे मजबूत राजनीतिक दल कम्युनिस्ट पार्टी के भी सदस्य हैं। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पत्र पीपुल्स डेली ने यह जानकारी दी है। पार्टी पत्र में जैक मा के चीन के विकास में किए गए योगदान के लिए उनकी प्रशंसा की गई है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या 8.9 करोड़ है जो उसे दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दलों में से एक बनाती है।

चीन के अखबार पीपुल्स डेली ने मा के कम्युनिस्ट पार्टी का सदस्य होने की खबर का खुलासा किया है। पीपुल्स डेली, कम्युनिस्ट पार्टी का आधिकारिक मुखपत्र है। कंपनी ने सोमवार को इस संबंध में एक आलेख लिखकर यह बात कही है। मा, ना तो पहले और संभवत: ना ही आखिरी ऐसे अमीर चीनी नागरिक हैं जो कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बने हैं। इससे पहले रीयल एस्टेट कारोबारी शु जियायिन और वांडा समूह के संस्थापक वांग चियानलिन भी पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

जैक मा की सदस्यता के बारे में अब तक पता नहीं था। चीन के सबसे धनी व्यक्ति जैक मा अब तक यही कहते रहे हैं कि वह राजनीति से दूर रहना ही बेहतर समझते हैं। लेख में कहा गया है कि मा पार्टी के सदस्य हैं। चीन की वैश्विक व्यापार बुनियादी ढांचा क्षेत्र में की गई पहल ‘बेल्ट एंड रोड’ को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश