1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुकेश अंबानी ने अलीबाबा के जैक मा को छोड़ा पीछे, बने एशिया के सबसे धनी इंसान

मुकेश अंबानी ने अलीबाबा के जैक मा को छोड़ा पीछे, बने एशिया के सबसे धनी इंसान

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 14, 2018 11:34 am IST,  Updated : Jul 14, 2018 12:33 pm IST

मुकेश अंबानी के लिए अच्‍छी खबरों के आने का सिलसिला जारी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार मुकेश अंबानी एशिया के सबसे धनी इंसान बन गए हैं।

मुकेश अंबानी- India TV Hindi
मुकेश अंबानी

नई दिल्‍ली। मुकेश अंबानी के लिए अच्‍छी खबरों के आने का सिलसिला जारी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार मुकेश अंबानी एशिया के सबसे धनी इंसान बन गए हैं। अंबानी ने चीन के दिग्‍गज उद्योगपति और अलीबाबा के फाउंडर जैक मा को पीछे छोड़ दिया है। वहीं मुकेश अंबानी दुनिया के 14वें सबसे धनी इंसान भी बन गए हैं। गुरुवार को ही मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज़ 100 अरब डॉलर के क्‍लब में दोबारा दाखिल हो गई है। अंबानी परिवार की रिलायंस इंडस्‍ट्रीज़ में 47 फीसदी से ज्‍यादा की हिस्‍सेदारी है।

बात करें मुकेश अंबानी तो ब्लूमबर्ग के बिलोनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक शुक्रवार को मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 3.012 लाख करोड़ रुपए (44.3 अरब डॉलर) हो गई। रिलायंस के शेयर ने शुक्रवार को 11,00 रुपए का स्तर तोड़ दिया। जैक मा की दौलत गुरुवार को बंद शेयर के भाव से 2.99 लाख करोड़ रुपए (44 अरब डॉलर) ही थी। इस प्रकार मुकेश अंबानी एशिया के सबसे धनी व्‍यक्ति हो गए हैं। इस साल अंबानी की दौलत में 27.2 हजार करोड़ का इजाफा हुआ है। वहीं जैक मा की 2018 में 9500 करोड़ रुपए दौलत घटी है। इस दौरान रिलायंस ने अपनी पेट्रोकैमिकल क्षमता को बढ़ाकर दोगुना कर लिया और 4जी सेवा जियो को भी बड़ी सफलता मिली। वहीं इसी महीने हुई एजीएम में मुकेश अंबानी ने ईकॉमर्स कारोबार में भी उतरने की घोषणा कर दी है।

अंबानी परिवार के लिए एक और अच्‍छी खबर शुक्रवार को भी आई, जब बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज़ ने 7 लाख करोड़ के मार्केट कैप का आंकड़ा छुआ। बता दें कि जियो के साथ 4जी टेलिकॉम बाजार में उतरने के बाद से रिलायंस की ग्रोथ तेजी से बढ़ी है। मात्र 10 महीनों में ही रिलायंस ने 5 लाख करोड़ से 7 लाख करोड़ के मार्केट कैप का सफर तय किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा