1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लगभग 20 लाख रुपये में बिकी खरबूजों की यह जोड़ी, जानें क्या है खास!

लगभग 20 लाख रुपये में बिकी खरबूजों की यह जोड़ी, जानें क्या है खास!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 26, 2018 08:07 pm IST,  Updated : May 26, 2018 08:07 pm IST

क्या आपने कभी सोचा है कि किसी खरबूजे की कीमत लाखों में हो? नहीं न, लेकिन ऐसा है...

Japan: Pair of premium melons sell for record $29,300 | AP- India TV Hindi
Japan: Pair of premium melons sell for record $29,300 | AP

तोक्यो: हममें से लगभग सभी ने कभी न कभी खरबूजे खाए होंगे। गर्मी के दिनों में ये खरबूजे भारत के बाजारों में आपको आसानी से दिख जाएंगे। वैसे तो इनकी कीमत भी जगह-जगह के हिसाब से बदलती रहती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी खरबूजे की कीमत लाखों में हो? नहीं न, लेकिन ऐसा है। जापान में हुई एक नीलामी में प्रीमियम खरबूजों की एक जोड़ी की बिक्री 29,300 अमेरिकी डॉलर (लगभग 19.84 लाख रुपये) में हुई है।

अब आप सोच रहे होंगे कि भला खरबूजों में ऐसी क्या खासियत थी जो लाखों में बिके हैं। दरअसल, जापान में प्रीमियम खरबूजों को प्रतिष्ठा का प्रतीक समझा जाता है। जापान में सामाजिक प्रतिष्ठा की चाह रखने वाले खरीदारों को मौसमी फल नियमित रूप से काफी आकर्षित करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी होक्काइडो में साप्पोरो सेंट्रल होलसेल मार्केट में इस साल नीलामी के लिए रखे गए युबरी के खरबूजे को एक स्थानीय फल पैकिंग फर्म ने यह बोली लगाकर खरीदा है।

बाजार के अधिकारी तत्सुरो शिबूता ने बताया कि युबारी के खरबूजे की पैदावार इस साल अच्छी हो रही है क्योंकि मई की शुरुआत से ही यहां अच्छी धूप निकल रही है। जापान में युबरी खरबूजों को आम तौर पर प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला फल माना जाता है उसी तरह जैसे कि अच्छे किस्म की शराब। बहुत से लोग इन खरबूजों को दोस्तों और रिश्तेदारों को उपहार में भी देते हैं। आपको बता दें कि जापान में फल आमतौर पर महंगे ही मिलते हैं। यहां एक सेब की कीमत 200 रुपये तक होना आम बात है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश