1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान के PM शिंजो आबे ने दिया इस्तीफा, उत्तराधिकारी के लिए बनाई राह

जापान के PM शिंजो आबे ने दिया इस्तीफा, उत्तराधिकारी के लिए बनाई राह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2020 09:30 am IST,  Updated : Sep 16, 2020 09:41 am IST

जापान (Japan) के प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo abe) ने पद से इस्तीफा (Resign) देते हुए अपने उत्तराधिकारी के लिए राह साफ कर दी।

जापान के PM शिंजो आबे ने दिया इस्तीफा- India TV Hindi
जापान के PM शिंजो आबे ने दिया इस्तीफा Image Source : PTI

टोक्यो: जापान (Japan) के प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo abe) ने पद से इस्तीफा (Resign) देते हुए अपने उत्तराधिकारी के लिए राह साफ कर दी। जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे (Shinzo abe) ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते पद छोड़ेंगे। मंत्रिमंडल के प्रमुख सचिव योशिहिदे सुगा को सोमवार को जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नया नेता चुना गया था और इसके साथ ही उनका प्रधानमंत्री बनना तय हो गया था। 

वह आबे के काफी करीबी हैं और 2006 से उनके समर्थक रहे हैं। आबे के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए हुए आंतरिक मतदान में सुगा को सत्तारूढ़ लिबरल डेमाक्रेटिक पार्टी में 377 वोट मिले और अन्य दो दावेदारों को 157 वोट हासिल हुए थे। सुगा ने कहा कि वह आबे की नीतियों को ही आगे बढ़ाएंगे और उनकी प्राथमिकता कोरोना वायरस से निपटना और वैश्विक महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था बेहतर करना होगा।

बता दें कि शिंजो आबे के साथ सुगा ने लंबे समय तक काम किया है। वह जापान में सबसे लंबे समय तक मुख्य कैबिनेट सचिव रहने वाले व्यक्ति हैं। वह आबे के नीति समन्वयक तथा सलाहकार रहे हैं। इन्होंने नौकराशाहों पर नीतियां लागू करने पर जोर दिया। यह प्रधानमंत्री कार्यालय की एक मुख्य कड़ी के तौर पर रहे हैं। हालांकि, साल 2019 में सुगा को अपनी द्वेषपूर्ण प्रतिक्रिया के कारण विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा था।

71 साल के सुगा लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी में किसी गुट से संबद्ध नहीं रहे हैं। उन्हें आबे की नीतियों को आगे बढ़ा सकने की क्षमता वाले व्यक्ति के रूप में देखा जा रहा है। इन नीतियों में अमेरिका के साथ सुरक्षा गठबंधन, कोरोना वायरस महामारी को कंट्रोल करना तथा अर्थव्यवस्था को और मजबूत करना शामिल है। इनके अलावा भी कई नीतियां हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सुगा पर होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश