1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आतंकवाद के बाद काबुल पर प्रदूषण का खतरा, खतरनाक स्तर पर पहुंचा हवा का स्‍तर

आतंकवाद के बाद काबुल पर प्रदूषण का खतरा, खतरनाक स्तर पर पहुंचा हवा का स्‍तर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2019 01:04 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 01:04 pm IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के लोग लंबे समय से आत्मघाती हमलों एवं बम विस्फोटों का दंश झेल रहे हैं लेकिन इस बार की सर्दियों में उन्हें वायु प्रदूषण के रूप में एक और गंभीर खतरे का सामना कर पड़ रहा है।

Kabul Air Pollution - India TV Hindi
Kabul Air Pollution 

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के लोग लंबे समय से आत्मघाती हमलों एवं बम विस्फोटों का दंश झेल रहे हैं लेकिन इस बार की सर्दियों में उन्हें वायु प्रदूषण के रूप में एक और गंभीर खतरे का सामना कर पड़ रहा है। यह शहर कई हफ्तों से जहरीली धुंध की गिरफ्त में है। ठंड से बचने के लिए लोगों के कोयला, लकड़ी, कार टायर और यहां तक कि कूड़ा जलाने से निकल रहे प्रदूषक तत्वों की मात्रा हवाओं में तेजी से बढ़ रही है। 

सुबह एवं शाम को तापमान के शून्य से नीचे चले जाने की वजह से प्रदूषण इस दौरान चरम पर रहता है। सल्फेट एवं ब्लैक कार्बन जैसे जहरीले पदार्थों के साथ अन्य खतरनाक अतिसूक्ष्म कण (पर्टिकुलेट मैटर) हवा में मोटी चादर का रूप ले चुके हैं जिससे दृश्यता का स्तर घट गया है और लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। शहर के लोग हवा के बदतर होने की शिकायत कर रहे हैं। चिकित्सक भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं जिन्होंने सांस संबंधी बीमारियों के अचानक बढ़ जाने की बात मानी है। 

काबुल के इंदिरा गांधी बाल अस्पताल के आईसीयू के चिकित्सक अकबर इकबाल ने बताया, “पिछले कुछ सालों में हमारे 30 से 40 प्रतिशत मरीज घातक श्वसन संक्रमणों से पीड़ित रहे हैं लेकिन इस साल यह आंकड़ा 70 से 80 प्रतिशत तक पहुंच गया है।’’ राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी (एनईपीए) के पूर्व अधिकारी ने इस सर्दी के प्रदूषण को “जानलेवा” बताया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश