1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल: ब्रिटेन की सुरक्षा संस्था के परिसर पर तालिबान का हमला, विस्फोट में कम से कम 10 की मौत

काबुल: ब्रिटेन की सुरक्षा संस्था के परिसर पर तालिबान का हमला, विस्फोट में कम से कम 10 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2018 08:02 am IST,  Updated : Nov 29, 2018 08:02 am IST

काबुल में ब्रिटेन की एक निजी सुरक्षा संस्था के परिसर पर तालिबान द्वारा किए गए हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और 19 घायल हो गए।

Kabul Blast- India TV Hindi
Kabul Blast

काबुल में ब्रिटेन की एक निजी सुरक्षा संस्था के परिसर पर तालिबान द्वारा किए गए हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और 19 घायल हो गए। अधिकारियों ने मृतकों एवं घायलों की राष्ट्रीयता की पुष्टि किए बिना बुधवार को इसकी जानकारी दी। 

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की लेकिन आशंका जताई कि यह संख्या परिवर्तित हो सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरूह ने बताया, ‘‘10 की मौत हुई और 19 घायलों को घटनास्थल से निकाला गया।” गृह मंत्रालय और पुलिस दोनों ने कहा कि कार बम से हुआ यह विस्फोट उस परिसर को लक्ष्य बना कर किया गया जहां ब्रिटिश निजी सुरक्षा कंपनी जी4एस का कार्यालय है। 

अफगान अधिकारियों का कहना है कि वह घटनास्थल पर किसी तरह के खतरे का पता लगाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। लेकिन हमले की जिम्मेदारी लेने वाले तालिबान ने एक ट्वीट में कहा कि हमला अभी जारी है। जी4एस कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक वह काबुल में ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के लिए सुरक्षा के इंतजाम करती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश