1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कश्मीर को पाक से अलग नहीं किया जा सकता, भारत के आक्रामक रुख का देंगे जवाब: नवाज शरीफ

कश्मीर को पाक से अलग नहीं किया जा सकता, भारत के आक्रामक रुख का देंगे जवाब: नवाज शरीफ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 04, 2016 07:12 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 09:11 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने एक बार फिर उकसाने वाला बयान दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में बोलते हुए नवाज़ ने कहा कि वो भारत के आक्रामक रुख से निपटने के

nawaz sharif- India TV Hindi
nawaz sharif

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने एक बार फिर उकसाने वाला बयान दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में बोलते हुए नवाज़ ने कहा कि वो भारत के आक्रामक रुख से निपटने के लिये तैयार हैं। नवाज़ ने ये भी कहा कि कश्मीर को पाकिस्तान से अलग नहीं किया जा सकता।

वहीं, पाकिस्तान ने अमेरिका को कश्मीर में 'मानवाधिकार उल्लंघन के सबूत' दिए हैं। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत जलील अब्बास जिलानी ने सोमवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड ओल्सन को कश्मीर में 'मानवाधिकार उल्लंघन के सबूत' दिए।

Also read:

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जिलानी ने ओल्सन को कश्मीर में भारत द्वारा किए गए 'अत्याचारों के सबूतों का' एक डॉजियर दिया और अमेरिका से कश्मीर घाटी में भारतीय बलों द्वारा किए गए 'मानवाधिकारों के उल्लंघन' के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश