1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन दौरे पर दूसरे दिन भी नजर नहीं आए किम, सिर्फ उनकी लिमोजिन आते-जाते दिखी

चीन दौरे पर दूसरे दिन भी नजर नहीं आए किम, सिर्फ उनकी लिमोजिन आते-जाते दिखी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2019 02:27 pm IST,  Updated : Jan 09, 2019 02:27 pm IST

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के वाहनों का काफिला चीन दौरे के दूसरे दिन बुधवार को एक अघोषित गंतव्य की ओर निकला।

Kim Jong Un | AP Photo- India TV Hindi
Kim Jong Un heads home via train after 2-day Beijing visit | AP Representational

बीजिंग: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के वाहनों का काफिला चीन दौरे के दूसरे दिन बुधवार को एक अघोषित गंतव्य की ओर निकला। किम के इस दौरे को उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ होने वाली दूसरी शिखर वार्ता की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। दौरे के दूसरे दिन भी किम नजर नहीं आए लेकिन उनकी लिमोजिन कार को बीजिंग के पूर्व में व्यस्त इलाके में जाते और फिर एक घंटे बाद वापस आते देखा गया।

उत्तर कोरियाई नेता की पिछले 10 महीने में यह चौथी चीन यात्रा है। ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ संभावित शिखर वार्ता से पहले किम चीन के साथ समन्वय की कोशिश कर सकते हैं। ट्रंप और किम के बीच दूसरी शिखर वार्ता के स्थल पर चर्चा के लिए अमेरिका और उत्तर कोरियाई अधिकारियों के वियतनाम में मुलाकात करने के बाद किम यहां पहुंचे हैं।

उत्तर कोरिया और चीन के सरकारी मीडिया ने उनके दौरे की घोषणा तो की लेकिन उनके मंगलवार को सुबह यहां पहुंचने के बाद से इस पर कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई। ऐसा माना जा रहा है कि किम ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मंगलवार की दोपहर मुलाकात की थी लेकिन इस बारे में भी कोई आधिकारिक विज्ञप्ति जारी नहीं की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश