1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. किम सेना का सबसे ताकतवर सैन्य अधिकारी गायब, हत्या की आशंका

किम सेना का सबसे ताकतवर सैन्य अधिकारी गायब, हत्या की आशंका

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 15, 2017 04:26 pm IST,  Updated : Dec 15, 2017 04:26 pm IST

किम जोंग उन के सबसे ताकतवर सैन्य अधिकारी ह्वांग प्योंग के पिछले दो महीनों से गायब होने की खबर है। एक मीडिया रिपोर्ट में जावा किया गया है कि उत्तर कोरियाई सेना के वाइस मार्शल ह्वांग प्योंग और उनके सहयोगी 13 अक्टूबर के बाद से नजर नहीं आए हैं।

Kim Jong-un top aide executed by North Korean death squad- India TV Hindi
Kim Jong-un top aide executed by North Korean death squad

किम जोंग उन के सबसे ताकतवर सैन्य अधिकारी ह्वांग प्योंग के पिछले दो महीनों से गायब होने की खबर है। एक मीडिया रिपोर्ट में जावा किया गया है कि उत्तर कोरियाई सेना के वाइस मार्शल ह्वांग प्योंग और उनके सहयोगी 13 अक्टूबर के बाद से नजर नहीं आए हैं। (पाकिस्तान ने जाधव की पत्नी और मां को वीजा जारी करने का दिया निर्देश )

खबरों के मुताबिक, ह्वांग प्योंग और उनके सहयोगी पर घूसखोरी के आरोप लगे थे, जिसके बाद दोनों को सेना से निकाल दिया गया था। यह भी बताया जा रहा है कि ह्वांग प्योंग को जेल में बंद किया गया है। वहीं दूसरी ओर एक खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि ह्वांग प्योंग को किम जोंग ने मौत की सजा सुनाई है। इस बात में कोई आश्चर्य नहीं है कि किम जोंग अपने ही करीबियों को अपने खिलाफ षडयंत्र रचने के शक में मौत के घाट उतार चुका है।

किम जोंग अपने विरोधियों को जिस तरह मौत के घाट उतारते हैं उसे देखकर और सुनकर आप कांप उठेंगे। वह बेहद ही निर्दयता के साथ अपने विरोधियों को मारता है। किसी को मिसाइल से उड़ा देता है तो किसी को भूखे कुत्ते का सामने फेंक देता है। ह्वांग प्योंग की मौत का दावा करने वाली खुफिया एजेंसी को अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि उसे किस तरह मारा गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश