1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यहां ज्यादातर महिलाएं हैं कुंवारी, जानिए क्यों मजबूर हैं बुजुर्गों के साथ संबंध बनाने के लिए

यहां ज्यादातर महिलाएं हैं कुंवारी, जानिए क्यों मजबूर हैं बुजुर्गों के साथ संबंध बनाने के लिए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 09, 2016 09:36 pm IST,  Updated : Jul 09, 2016 09:37 pm IST

एक सर्वे में पता चला है कि सीरिया में 70 फीसदी महिलाएं कुंवारी हैं। सैना में पुरूषों के शामिल होने के कारण यहां कि महिलाओं को अपनी पसंद का कोई लाइफ पार्टनर नहीं मिल पा रहा है।

syria- India TV Hindi
syria

दमिश्क: सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध के बारे में हम सभी जानते हैं। जिस प्रकार से वहां संघर्ष चल रहा है और लोग देश छोड़ कर भाग रहे हैं उसके बारे में सभी लोग परिचित हैं। इस देश के युवाओं को सेना मे भर्ती होने पर मजबूर किया जाता है। एक सर्वे में पता चला है कि सीरिया में 70 फीसदी महिलाएं कुंवारी हैं। सैना में पुरूषों के शामिल होने के कारण यहां कि महिलाओं को अपनी पसंद का कोई लाइफ पार्टनर नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण यहां की महिलाओं को जबरन अपने से दोगुने उम्र के पुरूषों से शादी करनी पड़ती है।

एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि सीरिया में चलने वाले गृहयुद्ध के कारण यहां के युवाओं को जबरन सैना में भर्ती होना पड़ता है। जबकि बहुत से युवा कैद में बंद हैं। बाकि बचे हुए युवा जूसरे देशों की ओर पलायन कर रहे हैं। जिस वजह से इस देश में शादी के लिए लड़का ढूंढ़ना किसी परीक्षा से कम नहीं है। इस देश की महिलाओं का कहना है कि इस देश में लेस्बियन संबंधों को स्वीकार किया जा रहा है।

सीरिया में रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला का कहना है कि सैना में शामिल होने के कारण यहां की आधे से ज्यादा महिलाए विधवा हो चुकी हैं। पुरूषों के बिना यहां ना तो बाजारों में रौनक है ना ही बार में। शुकरान ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि उनका एक ब्वॉयफ्रैंड था जो कि क्रिश्चियन था और शुकरान मुस्लिम। जिस कारण दोनों की शादी नहीं हो पाई। शुकरान कहती हैं कि उनका मन भी शादी करने को करता है, उन्हें भी बच्चे पैदा करने हैं लेकिन किसी अच्छे लड़के के ना मिलने के कारण वह शादी नहीं कर पा रही है।

अगली स्लाइड में पढ़ें क्या कहना है सीरियाई महिलाओं का

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश