1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के शांडोंग में बेरूत जैसा भीषण धमाका, सामने आया खौफनाक वीडियो

चीन के शांडोंग में बेरूत जैसा भीषण धमाका, सामने आया खौफनाक वीडियो

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2020 01:48 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 01:48 pm IST

चीन के शांडोंग प्रांत में एक बाजार के पास बेरूत जैसा बड़ा विस्फोट हुआ है। शांडोंग पूर्वी चीन इलाके में पड़ता है। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस धमाके में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

Lebanon's Beirut like explosion in Jining, East China's Shandong- India TV Hindi
Lebanon's Beirut like explosion in Jining, East China's Shandong Image Source : VIDEO GRAB

बीजिंग: चीन के शांडोंग प्रांत में एक बाजार के पास बेरूत जैसा बड़ा विस्फोट हुआ है। शांडोंग पूर्वी चीन इलाके में पड़ता है। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस धमाके में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। विस्‍फोट के बाद धुएं का विशाल गुबार देखा गया। इतना हीं नहीं विस्फोट से आस-पास के कई घरों की छत उड़ गई है और घरों के शीशे भी टूट गए हैं। ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट किया कि पूर्वी चीन के शांडोंग प्रांत के जीनिंग में शनिवार सुबह एक विस्फोट हुआ। घटनास्‍थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Related Stories

ग्लोबल टाइम्स के अनुसार घटनास्‍थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसानों के सामान रखने की जगह पर धमाका हुआ था। बताया जा रहा है कि लकड़ी काटने के दौरान बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा और आग लग गई। इससे धमाका हो गया।

इससे पहले लेबनान की राजधानी बेरूत में भीषण धमाका हुआ था जिसमें अबतक 178 लोगों की मौत हुई है। अभी कई घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं। विस्फोट में कुल 5 हजार से अधीक लोग घायल हुए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक बेरूत पोर्ट पर वेयर हाउस के अंदर 6 साल से 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट रखा हुआ था। धमाका इस अमोनियम नाइट्रेट की वजह से हुआ। विस्‍फोट इतना भीषण था 1.5 किमी दूर तक इसका असर दिखा था। लेबनान में हुए धमाके में 5 भारतीयों को भी मामूली चोटें आई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश