1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जिस सफर ने पहुंचाया मौत के करीब, उसी सफर ने बनाया करोड़पति

जिस सफर ने पहुंचाया मौत के करीब, उसी सफर ने बनाया करोड़पति

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 11, 2016 12:24 pm IST,  Updated : Aug 11, 2016 12:25 pm IST

दुबई में एक एमिरेट्स विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ईके 521 में सवार 300 यात्रियों की जान पर बन आई थी। जान तो बच गई, लेकिन सिर्फ छह दिन बाद मोहम्मद बशीर की दुनिया ही बदल गई। छह दिन बाद छह करोड़ सड़सठ लाख की लॉटरी जीत...

Mohammed Bashir- India TV Hindi
Mohammed Bashir

दुबई: जान बची तो लाखों पाए की कहावत तो आपने कई बार सुनी होंगी, लेकिन जान बची और करोड़ों पाए की कहानी आज हम आपको बता रहें हैं। आपके एक ऐसे इंसान के बारें में बता रहे हैं। जो कि जिंदगी की जंग तो जीत गया इसके साथ ही उसकी किस्मत भी खुल गई। जी हां एक शख्स तो एक झटके में करोड़ पति बन गया। वो भी महज 6 दिन के अंदर ही।

ये भी पढ़े-

कहा जाता है कि जिंदगी कब क्या मोड़ दिखा दे किसी को पता नहीं होता है। वह हमें अगर दुख भी देती है, तो पल भर में लाखों खुशियां भी दे देती हैं। ऐसा ही कुछ मोहम्मद बशीर के साथ हुआ।

महज़ छह दिन में जिंदगी इतना कुछ दिखा और सिखा देगी इसका शायद अहसास भी नहीं था मोहम्मद बशीर को। 3 अगस्त को दुबई में एक एमिरेट्स विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ईके 521 में सवार 300 यात्रियों की जान पर बन आई थी। इन्हीं यात्रियों में से एक थे 62 साल के मोहम्मद बशीर अब्दुल खादर। विमान हादसे में सवार सभी यात्रियों के साथ अब्दुल खादर की जान भी बच गई, लेकिन सिर्फ छह दिन बाद मोहम्मद बशीर की दुनिया ही बदल गई। छह दिन बाद छह करोड़ सड़सठ लाख की लॉटरी जीत जाते हैं।

मोहम्मद बसीर से ऐसे बयां किया वह दुर्घटना, जिसे मानते है चमत्कार

उन्होनें बताया कि आग लगने के बाद जिस वक्त विमान की इमरजेंसी लैंडिग हुई मैं उस वक्त प्लेन में ही था। उस वक्त जो हुआ वो वाकई चमत्कार था। हम सब बचकर आ गए वो चमत्कार ही था। हम इसके लिए भगवान का और पायलट का शुक्रिया अदा करते हैं।

जान तो बशीर की बच गई, लेकिन इसके साथ एक और चमत्कार हुआ। वह हैं कि वह कुछ दिनों के अंदर ही करोड़पति बन गए। आमतौर में बशीर भारत के रहने वाले हैं, लेकिन वह दुबई में कार डीलर ग्रुप में  नौकरी करते हैं। इसके साथ ही जब वह भारत आते है, तो उससे पहले पहले लॉटरी खरीदते थे। 37 साल से दुबई में काम कर रहे अब्दुल इसी साल दिसंबर में रिटायर होने वाले हैं। लेकिन ढलती उम्र में अब्दुल खादर की किस्मत ने उन्हें दो बार नई जिंदगी जीने का अहसास करा दिया है।

अगली स्लाइड में पढ़े आखिर कैसे बने करोड़पति और देखे वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश