1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान दिवाली: अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने को प्रतिबद्ध है सरकार कहा प्रधानमंत्री अब्बासी ने

पाकिस्तान दिवाली: अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने को प्रतिबद्ध है सरकार कहा प्रधानमंत्री अब्बासी ने

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 19, 2017 07:33 pm IST,  Updated : Oct 19, 2017 07:33 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने आज अपने देश के हिंदु समुदाय को दीपावली की बधाई दी और कहा कि उनकी सरकार अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा करने को प्रतिबद्ध है।

Pakistani hindus celebrate Diwali- India TV Hindi
Pakistani hindus celebrate Diwali

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने आज अपने देश के हिंदु समुदाय को दीपावली की बधाई दी और कहा कि उनकी सरकार अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा करने को प्रतिबद्ध है। अब्बासी ने अपने दीवाली संदेश में कहा, पाकिस्तान की सरकार अल्पसंख्यकों की भलाई करने और उनके मौलिक अधिकारों को सुरक्षा करने को प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद की तालीम हमें अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा का रास्ता दिखाती है। अब्बासी ने कहा, मैं कामना करता हूं कि प्रकाश का यह पर्व उन लोगों की जिंदगी में खुशी और शांति लाए जो इसे मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में विभिन्न धर्मों के बीच सद्भाव बढ़ाने की जरूरत है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश