1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यांमार में तख्तापलट: सेना ने एक साल में चुनाव का किया वादा, जीतनेवाले को सौंपी जाएगी सत्ता

म्यांमार में तख्तापलट: सेना ने एक साल में चुनाव का किया वादा, जीतनेवाले को सौंपी जाएगी सत्ता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 02, 2021 10:39 am IST,  Updated : Feb 02, 2021 10:39 am IST

म्यामां की सेना ने घोषणा की है कि वह सोमवार को घोषित एक साल के आपातकाल के बाद देश में नए सिरे से चुनाव कराएगी। म्यामां की सेना ने सोमवार को तख्तापलट के बाद देश की शीर्ष नेता आंग सान सू ची को हिरासत में ले लिया था। 

म्यांमार में तख्तापलट:  सेना ने एक साल में चुनाव का किया वादा, जीतनेवाले को सौंपी जाएगी सत्ता- India TV Hindi
म्यांमार में तख्तापलट:  सेना ने एक साल में चुनाव का किया वादा, जीतनेवाले को सौंपी जाएगी सत्ता Image Source : AP

नेपीता (म्यामां): म्यामां की सेना ने घोषणा की है कि वह सोमवार को घोषित एक साल के आपातकाल के बाद देश में नए सिरे से चुनाव कराएगी। म्यामां की सेना ने सोमवार को तख्तापलट के बाद देश की शीर्ष नेता आंग सान सू ची को हिरासत में ले लिया था। सेना के नियंत्रण वाले ‘मयावाडी टीवी’ पर यह घोषणा की गई। इससे पहले सैन्य नियंत्रण वाले इस टीवी चैनल पर कहा गया था कि राष्ट्रीय स्थिरता क्योंकि बाधित है इसलिये सभी सरकारी कामकाज सेना प्रमुख जनरल मिन आंग लाइंग को स्थानांतरित किये जाते हैं। यह कदम 2008 के संविधान के प्रावधान के तहत उठाया गया जिसे सैन्य शासन के दौरान जारी किया गया था।

घोषणा में कहा गया है कि एक बार चुनाव होने के बाद सेना जीतने वाले को सत्ता की बागडोर सौंप देगी। सू ची की नेशनल लीग ऑफ डेमोक्रेसी पार्टी ने पिछले साल नवंबर में हुए आम चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में सेना के समर्थन वाली यूनियन सॉलिडेरटी एंड डेवलपमेंट पार्टी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। सेना ने कहा, ‘‘उसे यह कार्रवाई करनी पड़ी क्योंकि सू ची की सरकार बड़े पैमाने पर चुनावों में धांधली के उसके आरोपों का निराकरण करने में नाकाम रही।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश