1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यांमार: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज़ हुए 200 मजदूर, अब तक 113 की मौत

म्यांमार: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज़ हुए 200 मजदूर, अब तक 113 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2020 02:38 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 02:38 pm IST

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में आज एक बड़ी प्राकृतिक आपदा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

Myanmar jade mine landslide death toll casualties hpakant...- India TV Hindi
Myanmar jade mine landslide death toll casualties hpakant kachin state   Image Source : AP

Myanmar landslide भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में आज एक बड़ी प्राकृतिक आपदा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भारी बारिश के चलते म्यांमार की एक जेड खदान में हुए भूस्खलन में कम से कम 113 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 100 से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की आशंका है। घटनास्थल से शवों और उसमें दबे लोगों को निकाला जा रहा है।. राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

मीडिया रपटों के अनुसार काचिन राज्य के जेड-समृद्ध हापाकांत क्षेत्र में खनन कर्मी जेड पत्थर को इकट्ठा कर रहे थे। इस दौरान वहां भारी बारिश शुरू हो गई। इसके कारण भूस्खलन हो गया और ये मजदूर उसके नीचे दब गए। भूस्खलन के बाद दलदल में दबने से मजदूरों की जान गई। शवों को निकालने का काम जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर 200- 250 फीट की ऊंचाई पर काम कर रहे थे। इसी दौरान ये हादसा घट गया। इनमें से कुछ मजदूरों की मौत डूबने से हुई, क्योंकि खदान के नजदीक बारिश की वजह से पानी भर गया था। स्थानीय अधिकारी यू क्वॉ मिन ने बताया कि हादसे में कम से कम 200 लोगों के मारे जाने की आशंका है. इस इलाके में पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। उनके मुताबिक, भारी बारिश से बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है।

अग्निशमन विभाग ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा गया कि अब तक कुल 103 शवों को निकाला जा चुका है। राहत व बचाव कार्यों को तेजी से चलाया जा रहा है। बता दें कि हेपाकांत की खदानों में आए दिन भूस्खलन जैसे हादसे होते रहते हैं। अगस्त 2019 में दक्षिण-पूर्वी म्यांमार में हुए भूस्खलन में करीब 59 लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश