1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्‍तान: नवाज़ शरीफ की हालत नाजुक, बेटी ने लगाया आरोप जेल में नहीं मिल रहा इलाज

पाकिस्‍तान: नवाज़ शरीफ की हालत नाजुक, बेटी ने लगाया आरोप जेल में नहीं मिल रहा इलाज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 12, 2019 07:19 am IST,  Updated : Jan 12, 2019 07:19 am IST

पाकिस्तान की एक जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का स्वास्थ्य खराब हो गया है।

Nawaz Shrif- India TV Hindi
Nawaz Shrif

पाकिस्तान की एक जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का स्वास्थ्य खराब हो गया है। यह दावा उनकी बेटी ने शुक्रवार को किया और आरोप लगाया कि जेल प्रशासन उनके हृदय चिकित्सकों को यहां जेल में उनकी जांच नहीं करने दे रहा है। 

शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा कि लाहौर की कोट लखपत जेल में अल अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में सात वर्ष की सजा काट रहे शरीफ के बांह में दर्द है जो संभवत: एंजाइना (हृदयरोग के चलते हृदय एवं अन्य अंगों में दर्द) है। हालांकि जेल के एक प्रवक्ता ने कहा कि जेल के चिकित्सकों ने शरीफ की जांच की है और उनका स्वास्थ्य ठीक है। 

मरियम ने ट्वीट किया, ‘‘शरीफ के हृदय रोग विशेषज्ञ पूरे दिन उन तक पहुंचने का प्रयास करते रहे लेकिन अनुमति नहीं दी गई। उनकी उन चिकित्सकों से जांच की जरूरत है जिन्हें उनके जटिल चिकित्कसकीय अतीत की जानकारी है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश