काठमांडू: नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राजधानी काठमांडू में अब जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।
25 अप्रैल को नेपाल में तेज भूकंप आया था, जिससे राजधानी काठमांडू सहित पूरा नेपाल बुरी तरह प्रभावित हुआ। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.9 आंकी गई थी। यहां तक कि नेपाल के आस-पास के क्षेत्रों भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और तिब्बत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए और कुछ जगहों पर जान-माल की हानि भी हुई।

शनिवार को आए भूकंप के बाद से अब तक नेपाल में भूकंप के हल्की तीव्रता वाले 600 झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि मंगलवार के बाद से भूकंप के और झटके महसूस नहीं किए गए हैं।