1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में फिर भूकंप के झटके, अब तक 38 भारतीयों की मौत

नेपाल में फिर भूकंप के झटके, अब तक 38 भारतीयों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 02, 2015 01:43 pm IST,  Updated : May 02, 2015 06:45 pm IST

काठमांडू: भूकंप का कहर झेल रहे नेपाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। आज एक बार फिर नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछले हफ्ते से नेपाल में जारी

nepal

नेपाल: राहत अभियान में 962 भारतीय शामिल

नेपाल में आए 7.9 तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप के एक सप्ताहह बाद राहत और बचाव अभियानों में 962 भारतीय मदद कर रहे हैं। इस भूकंप में 6,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सरकार ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। नेपाल के गृह मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, भूकंप प्रभावित नेपाल में राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल (680), भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना (166) और अर्धसैनिक बल (116) सहित भारतीय इकाइयां काम कर रही हैं।

नेपाल में चल रहे राहत एवं बचान अभियानों में 28 देशों के चिकित्सा और राहत एवं बचावकर्मियों सहित कुल 3,169 लोग मदद कर रहे हैं। इनमें भारत (962), चीन (370), पाकिस्तान (87), श्रीलंका (140), तुर्की (79), बांग्लादेश (17), इजरायल (286), नीदरलैंड (62), भूटान (62), पोलैंड (81), अमेरिका (94), जापान (98), मलेशिया (47), फ्रांस (47), स्पेन (9), कोरिया (14), सिंगापुर (106), थाईलैंड (54), बेल्जियम (42), रूस (87), नॉर्वे (37), ब्रिटेन (145), कनाडा (10), जर्मनी (52), यूएई (29), जॉर्डन (23), स्वीडन (72) और इंडोनेशिया (57) शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश