1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल: ऐतिहासिक प्रांतीय और संसदीय चुनावों के अंतिम चरण में 67 फीसदी मतदान

नेपाल: ऐतिहासिक प्रांतीय और संसदीय चुनावों के अंतिम चरण में 67 फीसदी मतदान

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 07, 2017 09:10 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 09:10 pm IST

लोगों को उम्मीद है कि इस चुनाव के बाद इस हिमालयी देश में राजनीतिक स्थिरता आएगी...

Nepal Elections 2017 | PTI Photo- India TV Hindi
Nepal Elections 2017 | PTI Photo

काठमांडो: नेपाल में ऐतिहासिक प्रांतीय और संसदीय चुनावों के अंतिम चरण में 67 प्रतिशत मतदान हुआ है। लोगों को उम्मीद है कि इस चुनाव के बाद इस हिमालयी देश में राजनीतिक स्थिरता आएगी। पहले चरण में 65 प्रतिशत मतदान हुआ था और दूसरे चरण में 2 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। नेपाल में 45 जिलों में संसद की प्रतिनिधि सभा की 128 सीटों और 256 प्रांतीय विधानसभाओं के लिए मतदान हुआ। 

गौरतलब है कि अंतिम चरण में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा सहित 4,482 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रतिनिधि सभा के लिए 1,663 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए 2,819 प्रत्याशी मैदान में हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे संपन्न हुआ। मतदान के लिए कम से कम 15,344 मतदान केंद्र बनाए गए थे। चुनाव का पहला चरण 26 नवंबर को 32 जिलों में सफलतापूर्वक पूरा हुआ था।

चुनाव से पहले देश के विभिन्न हिस्सों में हुए विस्फोटों को देखते हुए सुरक्षा कड़ी करने के लिए सेना सहित करीब 2,00,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। सितंबर 2015 में नया संविधान लागू होने के बाद पहली बार संसद और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए चुनाव हो रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश