1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाली शेरपा ने बनाया रिकॉर्ड, माउंट एवरेस्ट को 21वीं बार किया फतह

नेपाली शेरपा ने बनाया रिकॉर्ड, माउंट एवरेस्ट को 21वीं बार किया फतह

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 29, 2017 08:35 am IST,  Updated : May 29, 2017 08:35 am IST

नेपाल के एक शेरपा ने माउंट एवरेस्ट को 21वीं बार फतह कर आज इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वह तीसरे पर्वतारोही हैं।

Nepali Sherpa made record for beating everest 21st time- India TV Hindi
Nepali Sherpa made record for beating everest 21st time

काठमांडू: नेपाल के एक शेरपा ने माउंट एवरेस्ट को 21वीं बार फतह कर आज इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वह तीसरे पर्वतारोही हैं। 47 वर्षीय कामी रीता शेरपा दुनिया की सबसे उंची, 8,848 मीटर की चोटी पर सुबह सवा आठ बजे पहुंचे। (कुलभूषण जाधव मामले में पाक उच्चतम न्यायालय में याचिका)

शंगरी-ला नेपाल ट्रेक के प्रबंध निदेशक जिबान घिमिरे ने बताया कि कामी रीता एल्पाइन एस्सेंट्स एवरेस्ट एक्सपीडिशन का हिस्सा थे। नेपाल माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि यह रिकॉर्ड बनाने वाले वह दुनिया के तीसरे व्यक्ति हैं।

उनसे पहले एपा शेरपा और फुरबा ताशी शेरपा रिकॉर्ड 21 बार माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे थे। इस मौसम में दुनिया की सबसे उंची चोटी तक पहुंचने का सपना लेकर गए दस लोग मौत के मुंह में समा गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश