1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया की क्षतिग्रस्त नौका पहुंची जापान, 8 शव बरामद

उत्तर कोरिया की क्षतिग्रस्त नौका पहुंची जापान, 8 शव बरामद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 16, 2018 12:59 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 12:59 pm IST

समुद्र में बहकर मध्य जापान के तट पर पहुंची उत्तर कोरिया की एक क्षतिग्रस्त नौका से आठ शव बरामद हुए हैं। अधिकारियों ने आज संदेह जताया कि यह उत्तर कोरिया से आने वाली एक और ‘‘भूतिया नौका’’ है।

North Korea damaged boat reached Japan 8 bodies recovered- India TV Hindi
North Korea damaged boat reached Japan 8 bodies recovered

तोक्यो: समुद्र में बहकर मध्य जापान के तट पर पहुंची उत्तर कोरिया की एक क्षतिग्रस्त नौका से आठ शव बरामद हुए हैं। अधिकारियों ने आज संदेह जताया कि यह उत्तर कोरिया से आने वाली एक और ‘‘भूतिया नौका’’ है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हिरोशी आबे ने ‘एएफपी’ को बताया कि तटरक्षक बचावकर्मियों को पिछले सप्ताह समुद्र में बह कर मध्य जापान के कानाजावा तट पर पहुंची क्षतिग्रस्त नौका के मलबे के भीतर से सात पुरूषों के शव मिले। (एक गलती से पूरी दुनिया पर छा सकता है परमाणु संकट- पोप फ्रांसिस)

उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति का सड़ा गला शव नौका से करीब 50 फुट की दूरी पर मिला। शवों की स्थिति इतनी खराब है कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल है। आबे ने कहा, ‘‘हमें तंबाकू का एक डिब्बा भी मिला है जिसमें कुछ कोरियाई पत्र हैं, लेकिन हम इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि यह नौका उत्तर कोरिया से आई है।’’ हालांकि तटरक्षक अधिकारियों का मानना है कि यह मछलियां पकड़ने वाली उत्तर कोरिया की नौका के जापान में समुद्र तट पर बह कर आने की ही एक और घटना है। पिछले साल इस प्रकार के रिकॉर्ड मामले देखे गए थे।

एक टीवी चैनल के अनुसार मलबे से एक बैज मिला है जिस पर पूर्व उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग इल का चित्र बना है। पिछले साल इस प्रकार के 104 मामले सामने आए थे। इनमें अधिकतर नौकाओं के चालक दल के सदस्य मृत पाए गए। स्थानीय मीडिया इन नौकाओं को ‘‘भूतिया नौकाएं’’ कह कर पुकारता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश