1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया की नई मिसाइल से अमेरिका को खतरा

उत्तर कोरिया की नई मिसाइल से अमेरिका को खतरा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 01, 2017 12:51 pm IST,  Updated : Dec 01, 2017 12:51 pm IST

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने इस हफ्ते जिस ताकतवर मिसाइल का परीक्षण किया है वह संभावित रूप से 13 हजार किलोमीटर तक के लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम है और अमेरिका उसकी जद में आ सकता है।

North Korea new missile threatens the US- India TV Hindi
North Korea new missile threatens the US Image Source : PTI

सोल: दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने इस हफ्ते जिस ताकतवर मिसाइल का परीक्षण किया है वह संभावित रूप से 13 हजार किलोमीटर तक के लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम है और अमेरिका उसकी जद में आ सकता है। (पूर्वी ईरान में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए)

दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय ने आज कहा कि अंतरद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल लक्ष्य पर सही तरीके से हमला कर सकती है, इस बात को निर्धारित करने के लिए इसकी समीक्षा किये जाने की जरूरत है।

कई सवाल बाकी है, लेकिन सरकार की व्यापक सहमति और बाहरी विश्लेषकों का मानना है कि ताकतवर ह्वासोंग-15 आईसीबीएम आगे के कदम का महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व करता है, जिसने उत्तर कोरिया को परमाणु आधारित लंबी दूरी की मिसाइलों के एक व्यवहार्य शस्त्रागार के लक्ष्य के करीब ला दिया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश