1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका के बाद उत्तर कोरिया ने अब चीन को धमकाया, दी ये चेतावनी

अमेरिका के बाद उत्तर कोरिया ने अब चीन को धमकाया, दी ये चेतावनी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 04, 2017 12:24 pm IST,  Updated : May 04, 2017 12:50 pm IST

उत्तर कोरिया ने अपने मुख्य सहयोगी और कूटनीतिक समर्थक चीन की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि चीन को उसकी रक्षा के लिए आभारी होना चाहिए।

क्या है वीडियो में

इस वीडियो में दिखाया गया है कि उत्तर कोरिया की ओर से अमेरिका के शहर पर परमाणु बम गिराया गया। परमाणु बम गिरने के बाद देखते ही देखते अमेरिकी शहर आग में तब्दील हो जाता है। अमेरिका ने इसे उत्तर कोरिया का प्रोपेगेंडा करार दिया है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को किम जोंग उन की ओर से जारी किया गया है। इस वीडियो में सबसे पहले एक कार्यक्रम में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का स्वागत किया जाता है और फिर एक वीडियो चलाया जाता है। इसमें उत्तर कोरिया की ओर से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से अमेरिका के शहर में परमाणु बम गिराना दिखाया जाता है। यह बम अमेरिकी शहर आग के गोले में तब्दील कर देता है। इसमें अमेरिकी झंडा भी जलता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो ख़त्म होने के बाद किम जोंग उन काफी खुश नज़र आये और उन्होंने कलाकारों को बधाई दी, साथ ही उन्होंने ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश