1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका के बाद उत्तर कोरिया ने अब चीन को धमकाया, दी ये चेतावनी

अमेरिका के बाद उत्तर कोरिया ने अब चीन को धमकाया, दी ये चेतावनी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 04, 2017 12:24 pm IST,  Updated : May 04, 2017 12:50 pm IST

उत्तर कोरिया ने अपने मुख्य सहयोगी और कूटनीतिक समर्थक चीन की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि चीन को उसकी रक्षा के लिए आभारी होना चाहिए।

अमेरिका के बाद उत्तर...- India TV Hindi
अमेरिका के बाद उत्तर कोरिया ने अब चीन को धमकाया, दी ये चेतावनी

सोल: उत्तर कोरिया ने अपने मुख्य सहयोगी और कूटनीतिक समर्थक चीन की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि चीन को उसकी रक्षा के लिए आभारी होना चाहिए। उत्तर कोरिया की सरकारी कोरियन सेन्ट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चीन ने उसके संयम की परीक्षा ली तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। चीन और उत्तर कोरिया के संबंध कोरियाई युद्ध के समय बने और चीन अपने निरंकुश पड़ोसी देश को सहायता एवं व्यापार का मुख्य प्रदाता है। लेकिन हाल के वर्षों में उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों को लेकर चीन का क्षेत्रीय संघर्ष का डर बढ़ गया है।

चीन आए दिन अमेरिका और उत्तर कोरिया से तनाव बढ़ाने से बचने का आह्वान करता रहता है और फरवरी में उसने उत्तर कोरिया से कोयले के आयात को पूरे साल के लिए रद्द कर दिया था जो उत्तर कोरिया के लिए विदेशी मुद्रा अर्जित करने का अहम स्रोत है। चीन की सरकारी मीडिया ने नया परमाणु परीक्षण करने की स्थिति में उत्तर कोरिया पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की थी और उत्तर कोरिया से अनुरोध किया था कि वह इस समय गलतियां करने से बचे।

केसीएनए ने इस लापरवाह टिप्पणी की निंदा की और कहा कि कोई भी चीज उत्तर कोरिया के संकल्प को नहीं हिला सकती। केसीएनए ने कहा, दक्षिण कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम को खतरे में डालकर चीन के साथ दोस्ती रखने की भीख नहीं मांगेगा। परमाणु कार्यक्रम उसकी अपनी जिंदगी के समान ही कीमती है। अगली स्लाइड में देेखें उत्तर कोरिया की ओर से अमेरिका पर किए गए परमाणु बम का VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश