1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जंग की तैयारी में जुटा किम जोंग, सेना में भर्ती होंगे 47 लाख लोग

जंग की तैयारी में जुटा किम जोंग, सेना में भर्ती होंगे 47 लाख लोग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 28, 2017 07:55 pm IST,  Updated : Sep 28, 2017 07:55 pm IST

उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच चल रहे जुबानी जंग के बीच उत्तर कोरिया से एक बड़ी खबर है कि वहां करीब 47 लाख लोग सेना में भर्ती होंगे।

kim jong- India TV Hindi
kim jong

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच चल रहे जुबानी जंग के बीच उत्तर कोरिया से एक बड़ी खबर है कि वहां करीब 47 लाख लोग सेना में भर्ती होंगे। सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी इच्छा से ये लोग सेना में भर्ती होंगे।रोडोंग सिनमन दैनिक की रिपोर्ट में कहा गया है कि 'विद्यार्थियों और श्रमिकों' की इस संख्या में 12.2 लाख महिलाएं भी शामिल हैं जिनसे पिछले 6 दिनों में कोरियन पीपुल्स आर्मी में शामिल होने के बारे में पूछा गया।

​एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने 22 सितम्बर को अमेरिकी राष्ट्रपति के भाषण की कड़ी निंदा की जिसमें उन्होंने उत्तर कोरिया को 'पूरे तरीके से तबाह' करने की धमकी दी थी। किम ने ट्रंप को 'मानसिक रूप से विक्षिप्त' बताया था और कहा था कि प्योंगप्यांग अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा बेइज्जत किए जाने का 'जवाब उच्च स्तर पर' देगा। उत्तर कोरिया द्वारा 3 सितम्बर को किए गए परमाणु परीक्षण समेत तमाम मिसाइल परीक्षणों ने कोरिया प्रायद्वीप में तनाव को बढ़ा दिया है। ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि अमरिकी सेना का कोई भी कदम उत्तर कोरिया के लिए 'भयानक' साबित हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश