1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उ.कोरिया ने UN को दिखाया ठेंगा, फिर करेगा बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

उ.कोरिया ने UN को दिखाया ठेंगा, फिर करेगा बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2017 01:41 pm IST,  Updated : May 31, 2017 01:41 pm IST

उत्तर कोरिया ने आज चेताया है कि वह अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) को प्रक्षेपित करने को तैयार है क्योंकि अमेरिका ने इन्हें भेदने वाली एक प्रणाली का सफल परीक्षण किया है।

North Korea ready to test new ICBM- India TV Hindi
North Korea ready to test new ICBM

सोल: उत्तर कोरिया ने आज चेताया है कि वह अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) को प्रक्षेपित करने को तैयार है क्योंकि अमेरिका ने इन्हें भेदने वाली एक प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। प्योंगयांग का भड़काउ बयान पेंटागन के इस दावे पर आया लगता है जिसमें उसने मंगलवार को दावा किया था उसने आईसीएमबी से मिलती जुलती मिसाइल को अपनी तरह के पहले परीक्षण के दौरान बीच में ही रोक दिया था। (उत्तर कोरिया के खिलाफ अमेरिका ने किया रक्षा प्रणाली का सफल परिक्षण)

परीक्षण की सफलता अमेरिका के सैन्य प्रयासों के लिए एक मील का पत्थर है जो आईसीबीएम के खिलाफ प्रभावी रक्षा तैयारी की कोशिश कर रहा है भले ही वह सीमित हो क्योंकि उत्तर कोरिया अपनी धमकियों को बढ़ा रहा है।

रोडोंग सिनमुन अखबार में आए एक लेख में कहा गया है, हम सुप्रीम कमांडर (किम जोंग उन) के आदेश पर कहीं भी और कभी भी आईसीएमबी का परीक्षण करने को तैयार है। इस लेख का शीर्षक है कोई भी परमाणु संपन्न राज्य को नहीं रोक सकता है, पूर्व में रॉकेट का मास्टर।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश