1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. किम जोंग उन की बहन ने ट्रंप के साथ शिखर वार्ता की संभावनाओं को खारिज किया

किम जोंग उन की बहन ने ट्रंप के साथ शिखर वार्ता की संभावनाओं को खारिज किया

 Edited By: Agency
 Published : Jul 10, 2020 12:06 pm IST,  Updated : Jul 10, 2020 12:06 pm IST

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन ने कहा कि इस साल उन्हें उनके भाई के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने की उम्मीद नहीं है क्योंकि उत्तर कोरिया के पास ट्रंप को हाई प्रोफाइल बैठकों का तोहफा देने की कोई वजह नहीं है जबकि उसे इसके बदले में कुछ भी ठोस नहीं मिल रहा है।

North Korean leader Kim Jong-Un's sister says summit with Donald Trump unlikely- India TV Hindi
North Korean leader Kim Jong-Un's sister says summit with Donald Trump unlikely Image Source : AP

सियोल: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन ने कहा कि इस साल उन्हें उनके भाई के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने की उम्मीद नहीं है क्योंकि उत्तर कोरिया के पास ट्रंप को हाई प्रोफाइल बैठकों का तोहफा देने की कोई वजह नहीं है जबकि उसे इसके बदले में कुछ भी ठोस नहीं मिल रहा है।

Related Stories

किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग के हवाले से उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में परमाणु कूटनीति को सक्रिय रखने के लिए अमेरिका द्वारा अहम छूट दिए जाने के वादे का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन साथ ही आपको नहीं पता कि कब क्या हो जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी हैरान करने वाली बात हो सकती है और यह दोनों शीर्ष नेताओं के फैसले पर निर्भर करता है।’’ किम यो जोंग ने कहा कि अगर शिखर वार्ता की जरूरत होती है तो यह अमेरिका की जरूरत है जबकि उत्तर कोरिया के लिए यह अव्यावहारिक है और इससे हमें कोई फायदा नहीं है।

किम यो जोंग अपने भाई की विश्वासपात्र है और हाल फिलहाल में वह उत्तर कोरिया के मामलों में काफी सक्रिय रही हैं। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब कोरिया मामले के अमेरिका का शीर्ष अधिकारी एशिया में है। उप विदेश मंत्री स्टीफन बीगन सियोल में दक्षिण कोरियाई अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद जापान गए हैं।

सियोल में उन्होंने उत्तर कोरिया के एक वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार पर पुरानी सोच पर अटके रहने का आरोप लगाया है। उनकी टिप्पणियों से प्रतीत होता है कि उत्तर कोरिया के दबाव के बावजूद अमेरिका वार्ता बहाल करने के बदले में प्रतिबंधों में छ्रट देना नहीं चाहता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश