1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिकी दूतावास को यरूशलम ले जाने का फैसला, आईओसी ने की निर्णय की निंदा

अमेरिकी दूतावास को यरूशलम ले जाने का फैसला, आईओसी ने की निर्णय की निंदा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 01, 2019 11:41 am IST,  Updated : Jun 01, 2019 11:41 am IST

इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) ने अमेरिका द्वारा अपना दूतावास यरूशलम ले जाने और विवादित शहर को इज़राइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने के फैसले की शनिवार को आलोचना की।

IOC Summit - India TV Hindi
IOC Summit 

मक्का। इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) ने अमेरिका द्वारा अपना दूतावास यरूशलम ले जाने और विवादित शहर को इज़राइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने के फैसले की शनिवार को आलोचना की। 

सत्तावन देशों के संगठन ने एक बयान में कहा कि संगठन अमेरिका और ग्वाटेमाला के दूतावासों को यरूशलम स्थानांतरित करने की निंदा करता है और सभी सदस्यों से उन देशों का ‘बहिष्कार’ करने का अनुरोध करता है जिन्होंने यरूशलम में अपने राजनयिक मिशन खोले हैं। आईओसी के सम्मेलन की मेजबानी सऊदी अरब इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का में कर रहा है। 

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर को इस महीने के अंत में बहरीन में एक सम्मेलन में अपनी लंबे समय से प्रतीक्षित पश्चिम एशिया शांति योजना के आर्थिक पहलुओं को जारी करना है। 

ट्रंप ने इस योजना को ‘सदी का समझौता’ बताया है लेकिन फलस्तीनियों ने इसे खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ट्रंप प्रशासन की नीतियां इज़राइल के पक्ष में झुकी दिखती है। इज़राइल का दावा है कि यरूशलम उसकी अभिन्न और अविभाजित राजधानी है, जबकि फलस्तीन शहर के पूर्वी हिस्से पर अपना दावा करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश