1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हाफिज सईद की रिहाई पर पाक राजनयिक ने कही ये बात

हाफिज सईद की रिहाई पर पाक राजनयिक ने कही ये बात

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 06, 2017 06:36 am IST,  Updated : Dec 06, 2017 06:36 am IST

पाकिस्तान के एक शीर्ष राजनयिक ने आज कहा कि जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ कम सबूतों के कारण अदालतों को उन्हें मुक्त करना पड़ता है।

पाकिस्तानी राजदूत...- India TV Hindi
पाकिस्तानी राजदूत ऐजाज अहमद चौधरी

वाशिंगटन: पाकिस्तान के एक शीर्ष राजनयिक ने आज कहा कि जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ कम सबूतों के कारण अदालतों को उन्हें मुक्त करना पड़ता है। अमेरिका ने मुम्बई हमले के षडयंत्रकर्ता हाफिज सईद को तत्काल फिर से गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ मुकदमा चलाये जाने की मांग की थी। इसके कुछ दिन बाद पाकिस्तानी राजनयिक का यह बयान आया है।

अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत ऐजाज अहमद चौधरी, सईद के खिलाफ भारत द्वारा उपलब्ध कराये गये सबूत का जिक्र कर रहे थे। चौधरी ने कहा, ‘‘इस तरह के कम सबूतों की वजह से उसे सलाखों के पीछा रखना पाकिस्तानी अदालतों के लिए बहुत मुश्किल होता है।’’

उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत और चीन में एक असहज शांति है। भारत और पाकिस्तान बातचीत नहीं कर रहे हैं। अफगानिस्तान की हालत अच्छी नहीं है और सभी तरह से सुरक्षा स्थिति बिगड़ती जा रही है।’’ अफगानिस्तान में भारत की भूमिका के संबंध में एक सवाल के जवाब में पाकिस्तानी राजनयिक ने कहा कि इस्लामाबाद को पाकिस्तान में अस्थिरता पैदा करने के लिए अफगानिस्तानी सरजमीं का इस्तेमाल करने पर आपत्ति है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश