1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों के बाद पाक ने किया अमेरिकी राजदूत को तलब

डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों के बाद पाक ने किया अमेरिकी राजदूत को तलब

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 02, 2018 01:59 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 01:59 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों के बाद अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पाक में अमेरिकी राजदूत डेविड हेल को तलब किया है।

 Pak summoned US ambassador after Donald Trump charges- India TV Hindi
Pak summoned US ambassador after Donald Trump charges

इस्लामाबाद: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों के बाद अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पाक में अमेरिकी राजदूत डेविड हेल को तलब किया है। ट्रंप ने पाकिस्तान पर अरबों डॉलर की विदेशी सहायता के बदले में आतंकवादियों को पनाह देकर अमेरिका से झूठ बोलने और उसे धोखा देने का आरोप लगाया है। पाकिस्तानी अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कल रात हेल को समन भेजा। विदेश सचिव तेहमीना जांजुआ ने ट्रंप की टिप्पणियों को लेकर हेल से स्पष्टीकरण मांगा है।

विदेश कार्यालय के अधिकारियों की ओर से अभी कोई जवाब नहीं मिला है। ट्रंप ने कल पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि उसने अमेरिकी नेताओं को ‘‘मूर्ख’’ समझकर पिछले 15 वर्षों में दी गई सहायता राशि के बदले में अमेरिका को ‘‘झूठ और धोखे’’ के सिवाए कुछ नहीं दिया और आतंकवादियों को ‘‘पनाहगाह’’ मुहैया कराई।

पर अब तक का सबसे करारा हमला करते हुए ट्रंप ने साल के अपने पहले ट्वीट में यह संकेत भी दिया कि पाकिस्तान को दी जाने वाली विदेशी सहायता रोकी जा सकती है। बाद में व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 25 करोड़ 50 लाख डॉलर की सहायता राशि रोक दी है। उसने कहा कि ऐसी सहायता इस बात पर निर्भर करेगी कि पाकिस्तान आतंकवादियों के खिलाफ किस तरह की ठोस कार्रवाई करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश