1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने भारत से वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने का किया अनुरोध

पाकिस्तान ने भारत से वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने का किया अनुरोध

 Reported By: Bhasha
 Published : May 28, 2021 06:48 am IST,  Updated : May 28, 2021 06:48 am IST

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के समाधान के लिए भारत को उपयुक्त माहौल बनाना चाहिए।

पाकिस्तान ने भारत से...- India TV Hindi
पाकिस्तान ने भारत से वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने का किया अनुरोध  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के समाधान के लिए भारत को उपयुक्त माहौल बनाना चाहिए। विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका के दौरे पर गए हैं। वहां उन्होंने पाकिस्तान की सरजमीं से घुसपैठ के मुद्दे पर टिप्पणी की थी।

जयशंकर के बयान के बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि वह ‘‘सीमा पार से किसी भी तरह के घुसपैठ कराने के आरोपों को खारिज करता है।’’

बयान में आरोप लगाया गया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के मुताबिक जम्मू कश्मीर का विवाद सुलझाने से भारत के इनकार के कारण क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को नुकसान हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश