1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: पेशावर यूनिवर्सिटी के पास आतंकी हमले में 9 की मौत

पाकिस्तान: पेशावर यूनिवर्सिटी के पास आतंकी हमले में 9 की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 01, 2017 11:32 am IST,  Updated : Dec 01, 2017 02:07 pm IST

पाकिस्तान में पेशावर यूनिवर्सिटी रो़ड पर आतंकी हमले की खबर आ रही है। खबर है कि आतंकियों की गोलीबारी में कम से कम 32 लोग घायल हो चुके हैं।

Pakistan 4 people injured in Peshawar University terror...- India TV Hindi
Pakistan 4 people injured in Peshawar University terror attack

पाकिस्तान में पेशावर यूनिवर्सिटी रो़ड पर आतंकी हमले की खबर आ रही है। खबर है कि आतंकियों की गोलीबारी में कम से कम  9 लोगों की मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल हो चुके हैं। मीडिया के अनुसार करीब 3 नकाबपोश यूनिवर्सिटी में घूसे और फायरिंग शुरू कर दी। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए- तालिबान ने ली है। (पापुआ न्यू गिनी में 6.0 तीव्रता का भूकंप)

इस हमले के बाद पेशावर प्रशासन ने शहर में आपातकाल की घोषणा कर दी है, तथा यूनिवर्सिटी की ओर जाने वाली सड़कों को भी बंद कर दिया गया है। इस हमले के दौरान मौके पर पुलिस पहुंची। अभी भी पेशावर में पुलिस और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है।

घायलों को खैबर टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। चश्मदीदों के मुताबिक सुबह 8.15 बजे के आसपास गोलीबारी शुरू हुई। एक छात्र ने बताया कि जैसे ही गोलीबारी शुरू हुई हमने भागने की कोशिश की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश