1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चार खिलाड़ियों की मौत के बाद पाक ने रद्द कीं सभी बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिताएं

चार खिलाड़ियों की मौत के बाद पाक ने रद्द कीं सभी बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिताएं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 25, 2016 12:08 pm IST,  Updated : Apr 25, 2016 12:08 pm IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अत्यधिक मात्रा में स्टेरायड के सेवन से कथित तौर पर मौत हो गई। जिसके बाद देश में बॉडी बिल्डिंग की सभी प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया

pakistan- India TV Hindi
pakistan

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अत्यधिक मात्रा में स्टेरायड के सेवन से कथित तौर पर मौत हो गई। जिसके बाद देश में बॉडी बिल्डिंग की सभी प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया गया हैं।

पाकिस्तान बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन (PBBF) ने देशभर के बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस क्लबों में दवाईयों के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला लिया। PBBF अध्यक्ष फारुख शेख ने कहा, 'जब तक देश में प्रतिबंधित दवाईयों विशेषकर स्टेरायड का उपयोग नियंत्रित किया जाता है तब तक बॉडी बिल्डिंग की सभी प्रतियोगिताएं रद्द कर दी गई हैं।'

उन्होंने कहा कि महासंघ ने क्लबों को प्रतिबंधित दवाईयों का उपयोग नहीं करने के लिए कहा है और अब किसी भी प्रतियोगिता से पहले डोप परीक्षण किया जाएगा।

सरकार का फैसला चार प्रमुख खिलाड़ियों दक्षिण एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता हुमांयू खुर्रम, मतलूब हैदर और मोहम्मद रिजवान तथा दक्षिण एशियाई प्रतियोगिता के ब्रॉन्ज मेडल विजेता हामिद अली की मौत के बाद आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश