1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: बलोचिस्तान की राधानी क्वेटा में BNP नेता की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान: बलोचिस्तान की राधानी क्वेटा में BNP नेता की गोली मारकर हत्या

 Written By: IANS
 Published : Jul 06, 2017 09:25 pm IST,  Updated : Jul 06, 2017 09:25 pm IST

अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तान में एक राजनीतिक पार्टी के नेता की गुरुवार दोपहर बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में उनके वाहन में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Malik Naveed Dehwar | Facebook Photo- India TV Hindi
Malik Naveed Dehwar | Facebook Photo

इस्लामाबाद: अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तान में एक राजनीतिक पार्टी के नेता की गुरुवार दोपहर बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में उनके वाहन में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पाकिस्तानी वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (BNP) नेता मलिक नवीद देहवार की मौत हो गई और उनका बॉडीगार्ड हाजी एस्सा घायल हो गया। हमलावर देहवार की कार में गोलियां दागने के बाद मौके से भाग गए। देहवार की घटनास्थल पर मौत हो गई। घायल अंगरक्षक को इलाज के लिए क्वेटा नागरिक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

BNP ने देहवार की हत्या की कड़ी निंदा की है और सरकार से हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। देहवार BNP के स्थानीय नेता थे। बीएनपी के प्रमुख नेता बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार अख्तर मेंगल हैं। राज्य के मुख्यमंत्री नवाब सनाउल्लाह जेहरी ने भी हमले की निंदा की और पुलिस को अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। हमला अज्ञात हमलावरों द्वारा पंजगुर क्षेत्र में बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री रहमत सालेह बलोच पर हमले के बाद हुआ है। हमले में मंत्री और उनके साथी बाल-बाल बचे थे।

बलूचिस्तान एक दशक से भी ज्यादा समय से हिंसा और लोगों को निशाना बनाकर हत्याओं की घटनाओं का गवाह रहा है। क्षेत्र के हिसाब से देश के सबसे बड़े प्रांत बलूचिस्तान में अलगाववादी अलग राष्ट्र बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। अल कायदा के आतंकी और साम्प्रदायिक तत्व भी इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। यह प्रांत अफगानिस्तान और ईरान के साथ पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश