- होम
- विषय
- Balochistan
- news
BALOCHISTAN
-
पाकिस्तान में दिनदहाड़े हो गया बहुत बड़ा कांड, अज्ञात हमलावरों ने 5 लोगों को गोलियों से भूना
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर 5 लोगों की हत्या कर दी और 3 को घायल कर दिया। हमलावर CNIC जांच के नाम पर लोगों को रोक रहे थे जिसका स्थानीय निवासियों ने विरोध किया था।
एशिया | May 28, 2026, 07:56 AM IST -
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में 24 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हैं। फिलहाल अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
एशिया | May 24, 2026, 12:25 PM IST -
पहली बार सामने आई बलूच लिब्रेशन आर्मी की महिला ब्रिगेड, PAK सरकार मानती है आतंकी संगठन, देखें कमांडर का VIDEO
पाकिस्तान सरकार, जिस बलूच लिब्रेशन आर्मी को आतंकी संगठन मानती है, उसकी महिला ब्रिगेड का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कमांडर शायनाज़ बलोच BLA के बारे में बता रही हैं। इस वीडियो को संगठन के मीडिया विंग “हक्काल” द्वारा सामने लाया गया है।
एशिया | May 23, 2026, 02:11 PM IST -
पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान में की बड़ी कार्रवाई, 35 आतंकी मारे गए, 3 कमांडर गिरफ्तार
पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान में 35 आतंकियों को मार गिराया है और 3 कमांडरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कई बेस कैंप भी नष्ट हुए हैं।
एशिया | May 18, 2026, 07:46 AM IST -
पाकिस्तान में जाहिलियत! अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के लोगों का बेरहमी से किया गया कत्ल
पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने हजारा समुदाय के 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना बलूचिस्तान में हुई है। पुलिस का कहना है कि किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
एशिया | Apr 13, 2026, 01:05 PM IST
-
पाकिस्तान में मार गिराए गए 15 आतंकी, सेना को मिली थी खुफिया जानकारी, दो अलग-अलग कार्रवाई में चला ऑपरेशन
पाकिस्तान में 15 आतंकी मार गिराए गए हैं। दो अलग-अलग ऑपरेशन चलाए गए। पहले ऑपरेशन में 12 आतंकी मारे गए दूसरे में 3 आतंकी मार गिराए गए। आतंकियों के पास बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।
एशिया | Mar 07, 2026, 03:53 PM IST -
भारत ने की अफगानिस्तान पर हमले की निंदा, पाकिस्तान ने 70 उग्रवादियों को मार गिराने का दावा किया
भारत ने अफगानिस्तान पर की गई पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की सख्त निंदा की है। भारत ने इसे पाकिस्तान की हताशा करार दिया है। बलूचिस्तान ने भी अफगानिस्तान के साथ खड़े होने की बात कही है।
एशिया | Feb 23, 2026, 10:20 AM IST -
'आर्मी कैसे कह सकती है कि ये हमारे बंदे नहीं हैं?', BLA की कैद में गिड़गिड़ाते नजर आए पाकिस्तानी सैनिक
BLA video of Pakistani Soldiers | बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने कथित तौर पर 7 पाकिस्तानी सैनिकों का वीडियो जारी किया, जिसमें वे जान बचाने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। BLA ने 24 घंटे में मांगें मानने का अल्टीमेटम दिया है, लेकिन पाकिस्तानी सरकार और सेना ने वीडियो को फर्जी बताते हुए सैनिकों से संबंध होने से इनकार किया है।
एशिया | Feb 20, 2026, 05:23 PM IST -
BLA लड़ाकों के सामने घुटनों पर बैठकर पाकिस्तानी सेना ने किया सरेंडर, मुनीर-शहबाज की भारी बेइज्जती; मिला अल्टीमेटम
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के सामने पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर की सेना ने सरेंडर कर दिया है। बीएलए ने पाकिस्तानी सैनिकों को घुटने टेकवा कर बंधक बना लिया है। इससे शहबाज-मुनीरक की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती हो रही है।
एशिया | Feb 15, 2026, 11:16 AM IST -
पूर्व बलोच CM का लाहौर में बड़ा ऐलान, कहा- 'बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का पड़ोसी बनेगा'
Akhtar Mengal Balochistan | बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री अख्तर मेंगल ने लाहौर में कहा कि बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं रहेगा और आजादी की राह पर है। अख्तर मेंगल के बयान के बाद पाकिस्तान की सियासत में नए रंग देखने को मिल सकते हैं।
एशिया | Feb 12, 2026, 11:41 PM IST
-
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर कहर बनकर टूट रहे बलूच विद्रोही, अब तक मारे गए करीब 400 पाक फौजी
बलूच लिबरेशन आर्मी पाकिस्तानी सेना गहरे जख्म दे रही है। बलूच विद्रोहियों के सामने पाकिस्तानी फौज पस्त नजर आ रही है। BLA के साथ जंग में अब तक करीब 400 पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मी मारे जा चुके हैं।
एशिया | Feb 10, 2026, 11:52 AM IST -
इस्लामाबाद धमाका बलूचिस्तान में खूनी खेल 'Radd-ul-Fitna 1' का नतीजा तो नहीं? टेंशन में आसिम मुनीर
Blast In Islamabad: इस्लामाबाद के इमामबाड़े में जुमे की नमाज के दौरान हुआ धमाका कहीं बलूचिस्तान में 1 दिन पहले खत्म हुए पाकिस्तानी फौज के मिलिट्री ऑपरेशन Radd-ul-Fitna 1 का नतीजा तो नहीं, इसकी आशंका जताई जा रही है।
एशिया | Feb 06, 2026, 05:50 PM IST -
पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सिर्फ 22 सुरक्षाकर्मियों की हत्या की बात मानी, बदले में 216 लड़ाकों को ढेर करने का दावा
पाकिस्तान ने बूलचिस्तान संघर्ष में अब तक अपने 22 सुरक्षाकर्मियों की हत्या की बात को स्वीकार किया है। जबकि बीएलए ने 300 से अधिक पाक जवानों को मारने का दावा किया है।
एशिया | Feb 05, 2026, 03:02 PM IST -
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का कुबूलनामा, "BLA के अत्याधुनिक हथियारों का सामना करने में सक्षम नहीं आर्मी"
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने बलूचिस्तान पर बीएलए के हमले के बाद बड़ा कुबूलनामा किया है। उन्होंने माना है कि बीएलए लड़ाकों के अत्याधुनिक हथियारों के आगे पाकिस्तान की सेना जंग लड़ने में सक्षम नहीं है।
एशिया | Feb 04, 2026, 10:22 AM IST -
बलूच लिबरेशन आर्मी ने जारी की महिला फिदायीन की तस्वीर, जानें कौन हैं आसिफा मेंगल और हवा बलोच
बलूच लिबरेशन आर्मी ने ऑपरेशन हेरोफ 2.0 में पाकिस्तानी सेना, पुलिस और फ्रंटियर कोर के 200 से ज्यादा जवानों को मारने का दावा किया है। BLA ने अपनी उन महिला फिदायीनों की तस्वीर जारी की है जिन्होंने ऑपरेशन में हिस्सा लिया था।
एशिया | Feb 02, 2026, 02:07 PM IST
-
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने प्लानिंग के साथ किया अटैक, घिरी पाकिस्तानी सेना; हर मोर्चे पर मिली शिकस्त
बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना को बार-बार और गहरे जख्म दिए हैं। बलूच विद्रोही अब पूरी योजना के साथ अपने ऑपरेशन को अंजाम देते हैं और यह इनकी बदली हुई रणनीति का हिस्सा है। परेशन हेरोफ 2.0 इसकी ताजी बानगी है।
एशिया | Feb 02, 2026, 02:34 PM IST -
पाकिस्तानी सेना के लिए काल बनी बलूच महिला फिदायीन, 200 पाक जवानों को पहुंचाया जहन्नुम
पाकिस्तान सेना के लिए बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी बुरे सपने की तरह हो गई है। BLA की महिला फिदायीन भी पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लोहा ले रही हैं। ऐसी ही एक महिला फिदायीन आसिफा मेंगल की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई है।
एशिया | Feb 02, 2026, 12:24 PM IST -
बलूचिस्तान के लड़ाकों का अभियान जारी, पाक ने सिर्फ 17 सैनिकों की मौतें स्वीकारी; BLA ने किया था 84 को मारने का दावा
बलूचिस्तान में बीएलए लड़ाकों और पाक सेना में संघर्ष जारी है। पाक ने सिर्फ 17 जवानों की मौतें स्वीकारी हैं। जबकि बीएलए ने सिर्फ 24 घंटे में पाकिस्तान के 84 सैनिकों की हत्या का दावा किया है।
एशिया | Feb 01, 2026, 08:57 PM IST -
बलूचिस्तान में पिटने के बाद पाकिस्तानी सेना ने किया बड़ा दावा, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी सेना का दावा है कि अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने 92 आतंकवादियों को मार गिराया है। बलूच लड़ाकों की ओर से किए गए घातक हमलों के बाद पाकिस्तानी सेना ने सैन्य अभियान शुरू किया है।
एशिया | Feb 01, 2026, 11:07 AM IST -
बलूच लिबरेशन आर्मी के घातक हमले से पस्त पड़ी पाकिस्तानी सेना, 84 जवानों की मौत; कई इलाकों पर BLA का कब्जा
बलूच लिबरेशन आर्मी ने ऑपरेशन हेरोफ के तहत पाकिस्तानी सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। BLA ने बलूचिस्तान के 14 शहरों में 48 अलग-अलग स्थानों पर हमले किए हैं। BLA के हमलों में 84 पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई है।
एशिया | Feb 01, 2026, 07:32 AM IST
- « Prev
- Next »