1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बलूच लिबरेशन आर्मी के घातक हमले से पस्त पड़ी पाकिस्तानी सेना, 84 जवानों की मौत; कई इलाकों पर BLA का कब्जा

बलूच लिबरेशन आर्मी के घातक हमले से पस्त पड़ी पाकिस्तानी सेना, 84 जवानों की मौत; कई इलाकों पर BLA का कब्जा

 Published : Feb 01, 2026 06:58 am IST,  Updated : Feb 01, 2026 07:32 am IST

बलूच लिबरेशन आर्मी ने ऑपरेशन हेरोफ के तहत पाकिस्तानी सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। BLA ने बलूचिस्तान के 14 शहरों में 48 अलग-अलग स्थानों पर हमले किए हैं। BLA के हमलों में 84 पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई है।

Baloch Liberation Army Operation Herof- India TV Hindi
Baloch Liberation Army Operation Herof Image Source : @SHAHAANBALOCH95/(X)

Baloch Liberation Army Operation Herof: बलूच लिबरेशन आर्मी ने बड़ा हमला किया है। BLA ने ऑपरेशन हेरोफ के दूसरे चरण में बलूचिस्तान के 14 शहरों में 48 अलग-अलग जगहों पर एक साथ हमले किए हैं। पिछले पिछले 10 घंटों से BLA लड़ाकों का कई इलाकों पर नियंत्रण बना हुआ है। BLA की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "क्वेटा, नोशकी, मस्तुंग, दलबांदिन, कलात, खारान, पंजगुर, ग्वादर, पसनी, तुरबत, टुम्प, बुलेदा, मैंगोचर, लासबेला, केच और अवारान में दुश्मन के सैन्य, प्रशासनिक और सुरक्षा ढांचों को एक साथ निशाना बनाया गया है। 

मारे गए 84 पाकिस्तानी जवान

बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन हेरोफ के दौरान, कुल 84 पाकिस्तानी सेना के जवान, पुलिस, खुफिया एजेंसियों और CTD कर्मियों को मार गिराया गया, दर्जनों घायल हुए और 18 कर्मियों को जिंदा पकड़ लिया गया और जो फिलहाल BLA की हिरासत में हैं। BLA लड़ाकों ने केंद्रीय सैन्य मुख्यालय सहित कई चौकियों पर भी नियंत्रण कर लिया है और इन जगहों पर मजबूत स्थिति बनाए हुए हैं। BLA लड़ाकों ने कई शहरों में दुश्मन की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है, जबकि बलूच लड़ाकों ने अहम स्थानों पर अपनी पकड़ को और मजबूत कर लिया है।

BLA के लड़ाकों ने सरकारी संपत्तियों पर किया कब्जा  

BLA की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ऑपरेशन के दौरान, 30 से अधिक सरकारी संपत्तियों पर नियंत्रण कर लिया गया और उन्हें नष्ट कर दिया गया है। इन संपत्तियों में बैंक, सरकारी कार्यालय और जेल शामिल हैं। इसके अलावा 23 से अधिक दुश्मन वाहनों में आग लगा दी गई है। बयान में कहा गया, "कई शहरों में प्रशासनिक ढांचों पर सीधे दबाव के कारण, दुश्मन की स्थिति कमजोर हो गई है। शहरी इलाकों में, दुश्मन सेना और पुलिस बलों को पीछे हटने लिए मजबूर होना पड़ा है।" यहां दुश्मन सेना का मतलब पाकिस्तानी सेना से है।

Baloch Liberation Army Press Release
Image Source : BLABaloch Liberation Army Press Release

BLA के सात लड़ाके शहीद हुए

बयान में कहा गया,"ऑपरेशनों के दौरान, BLA के सात लड़ाके शहीद हुए हैं, जिनमें BLA की एलीट यूनिट मजीद ब्रिगेड के 4 फिदायीन भी शामिल हैं, जिन्होंने दुश्मन के कैंप में घुसकर दुश्मन बलों को निशाना बनाया। इन शहीदों के बलिदान से ही दुश्मन के संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों के बड़े हिस्सों पर नियंत्रण हासिल किया गया है जहां भीषण लड़ाई के बाद स्थिति मजबूत की गई है। इन बलिदानों ने ऑपरेशन की गति और प्रभाव को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।" 

ऑपरेशन को मिला आम जनता का समर्थन

बयान में कहा गया कि ऑपरेशन हेरोफ 2.0 में, बलूच लिबरेशन आर्मी की कई इकाइयां संगठित और समन्वित तरीके से भाग ले रही हैं। "फतेह स्क्वाड, मजीद ब्रिगेड, इंटेलिजेंस विंग 'जिराब', और STOS आपसी तालमेल से कई शहरों और इलाकों में आगे बढ़ रहे हैं, और दुश्मन के कई ठिकानों पर एक साथ दबाव बना रहे हैं।" बयान के अनुसार, इसे जनता का समर्थन मिला है और बताया गया है कि ऑपरेशन को जारी रखने में लोगों की एकता एक अहम फैक्टर है।

क्या बोले BLA के प्रवक्ता?

बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने कहा है कि पूरे बलूचिस्तान में BLA के लड़ाकों का मजबूत कंट्रोल बना हुआ है और दुश्मन के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेंगे। ऑपरेशन हेरोफ फेज 2.0 जारी है और उम्मीद है कि जैसे-जैसे हालात बदलेंगे, जमीन पर संख्या बढ़ेगी।

यह भी पढें:

ईरान के दक्षिणी बंदरगाह 'बंदर अब्बास' पर बड़ा धमाका, खूज़ेस्तान में अलग गैस विस्फोट में 4 लोगों की मौत

ईरान पर हमले की आशंका के बीच अमेरिका ने बढ़ाया सैन्य दबाव, डील के लिए ट्रंप ने खामेनेई को दी डेडलाइन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश