1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जंग की धमकी देने वाला पाकिस्तान घुटनों पर आया, विदेश मंत्री ने दिया यह ऑफर

जंग की धमकी देने वाला पाकिस्तान घुटनों पर आया, विदेश मंत्री ने दिया यह ऑफर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 31, 2019 02:27 pm IST,  Updated : Aug 31, 2019 04:24 pm IST

कुरैशी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार हुए राजनेताओं की रिहाई के बाद राजनीतिक नेतृत्व द्वारा भारत के साथ बातचीत शुरू की जा सकती है।

जंग की धमकी देने वाला पाकिस्तान घुटनों पर आया, विदेश मंत्री ने दिया यह ऑफर- India TV Hindi
जंग की धमकी देने वाला पाकिस्तान घुटनों पर आया, विदेश मंत्री ने दिया यह ऑफर

नई दिल्ली: जंग और परमाणु बम की धमकी देने वाला पाकिस्तान घुटनों के बल आ गया है और अब बातचीत की बात कर रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारत को बातचीत का ऑफर दिया है लेकिन पाकिस्तान इस ऑफर में भी चालबाजी से बाज नहीं आया है।

Related Stories

कुरैशी ने हिंदुस्तान पर माहौल बिगाड़ने का झूठा आरोप लगाया और कहा कि पाकिस्तान ने कभी बातचीत से इनकार नहीं किया। कुरैशी ने कहा है कि उसे किसी तीसरे पक्ष के दखल या मध्यस्थता से भी कोई परहेज नहीं है।

कुरैशी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार हुए राजनेताओं की रिहाई के बाद राजनीतिक नेतृत्व द्वारा भारत के साथ बातचीत शुरू की जा सकती है, जिसमें कहा गया है कि कश्मीर मुद्दे पर तीन पक्ष पाकिस्तान, भारत और कश्मीर के लोग हैं।

कुरैशी ने कहा, “जब कश्मीरी नेताओं को रिहा किया जाए तो बातचीत हो सकती है। मुझे उनसे मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए ताकि एक संवाद हो सके।“ प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उनकी सरकार ने भारत के साथ किसी भी तरह की बातचीत की पहल करना बंद कर दिया है, उनका दावा है कि जम्मू-कश्मीर में भारत के फैसले से दोनों परमाणु शक्तियों के बीच पूर्ण टकराव हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश