1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. VIDEO: पाकिस्तानी पुलिस का PoK में 'अत्याचार', लाठीचार्ज में दो लोगों की मौत, कई घायल

VIDEO: पाकिस्तानी पुलिस का PoK में 'अत्याचार', लाठीचार्ज में दो लोगों की मौत, कई घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2019 06:19 pm IST,  Updated : Oct 22, 2019 06:23 pm IST

ऑल इंडिपेंडेंस पार्टीज अलायंस (AIPA) के बैनर तले कई राजनीतिक दलों की रैली हो रही थी। इसी दौरान पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया।

Pakistani police lathicharged on protesters in Muzaffarabad of PoK during rally- India TV Hindi
Pakistani police lathicharged on protesters in Muzaffarabad of PoK during rally. Image Source : ANI

मुजफ्फराबाद: पाकिस्तान हमेशा कश्मीर के नाम पर अपनी छाती पीटता रहता है लेकिन असल में उसे कश्मीर या कश्मीरियों से कोई लेना-देना ही नहीं है। यह तो छोड़िए, पाकिस्तान ने तो PoK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) के लोगों को भी अभी तक सही से अपनाया नहीं है।

अगर, ऐसा नहीं होता तो PoK के मुजफ्फराबाद में पुलिस की लाठीचार्ज में दो लोगों की मौत नहीं होती और कई लोग घायल नहीं होते। लेकिन, अफसोस है कि ऐसा हुआ है। PoK के मुजफ्फराबाद में पुलिस की लाठीचार्ज में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।

दरअसल, यहां ऑल इंडिपेंडेंस पार्टीज अलायंस (AIPA) के बैनर तले कई राजनीतिक दलों की रैली हो रही थी। इसी दौरान पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई में दो लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी और कई लोग घायल हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश