1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: 'ज़बरदस्ती मुस्लिम' बनाई गई हिंदू लडकी को कोर्ट में पेश होने का हुक़्म

पाकिस्तान: 'ज़बरदस्ती मुस्लिम' बनाई गई हिंदू लडकी को कोर्ट में पेश होने का हुक़्म

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 21, 2017 01:08 pm IST,  Updated : Jun 21, 2017 01:08 pm IST

सिंध हाई कोर्ट ने पुलिस को रविता मेघवार को गुरुवार को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। लड़की के परिवार का आरोप है कि रविता का अपहरण कर उसे ज़बरदस्ती मुसलमान बनाया गया

Ravita- India TV Hindi
Ravita

सिंध हाई कोर्ट ने पुलिस को रविता मेघवार को गुरुवार को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। लड़की के परिवार का आरोप है कि रविता का अपहरण कर उसे ज़बरदस्ती मुसलमान बनाया गया और फिर एक मुसलमान से शादी करवा दी गई।

कोर्ट ने रविता के पिता सतराम दाल मेघवार की याचिका पर ये आदेश दिया है। मेघवार ने कोर्ट से कहा कि उनकी बेटी की उम्र 16 साल है और 6 जून को उसका अपहरण कर तथा धर्म परिवर्तन कराकर  शादी करवा दी गई।

मेघवार के अनुसार धर्मांतरण के बाद उनकी बेटी का नाम गुलनाज़ रख दिया गया और उसी दिन मैरिज रजिस्ट्रार के ऑफिस में 36 साल के सय्यद नवाज़ अली शाह से उसकी शादी करवा दी गई। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का जन्म 14 जुलाई 2001 में हुआ था।

उनके वकील का कहना है कि सिंध बाल विवाह कानून के तहत ये शादी ग़ैरकानूनी है।

इस बीच रविता ने अपने माता-पिता से उसे अपने पति के साथ रहने की अपील की है। उसका कहना है कि शादी करने और इस्लाम क़ुबूल करने का फ़ैसला उसका अपना है।

रविता ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि वह शादी से खुश है। उसने ये भी कहा कि उसका अपहरण नहीं किया गया था। वह शाह से प्रेम करती थी और अपनी मर्ज़ी से उसके साथ गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश