1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इमरान खान ने 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल की घोषणा की, कुरैशी विदेश मंत्री नियुक्त

इमरान खान ने 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल की घोषणा की, कुरैशी विदेश मंत्री नियुक्त

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 19, 2018 12:04 pm IST,  Updated : Aug 19, 2018 12:04 pm IST

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी समेत 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल की घोषणा की।

इमरान खान, शाह महमूद कुरैशी, पाकिस्तान- India TV Hindi
इमरान खान ने 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल की घोषणा की, कुरैशी विदेश मंत्री नियुक्त

इस्लामाबाद (पाकिस्तान): पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी समेत 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल की घोषणा की। साल 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान भी कुरैशी विदेश मंत्री थे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा कि घोषित किए गए 21 नामों में से 16 मंत्री होंगे जबकि पांच अन्य प्रधानमंत्री के सलाहकार के तौर पर अपनी ड्यूटी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि नए मंत्रिमंडल के सोमवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ लेने की संभावना है।

Related Stories

चौधरी द्वारा टि्वटर पर साझा की गई सूची के अनुसार, कुरैशी को विदेश मत्री, परवेज खट्टक को रक्षा मंत्री और असद उमेर को वित्त मंत्री बनाया गया है। रावलपिंडी के शेख राशिद को रेल मंत्री नियुक्त किया गया है। तीन महिलाएं शिरीन मजारी, जुबैदा जलाल और फहमिदा मिर्जा भी मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं। मंत्री का दर्जा रखने वाले पांच सलाहकारों में पूर्व बैंकर इशरत हुसैन, कारोबारी अब्दुल रज्जाक दाऊद और बाबर अवान जैसे प्रतिष्ठित चेहरे शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश