1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में सामने आए Coronavirus के एक दिन में सबसे अधिक 5,387 नए मामले

पाकिस्तान में सामने आए Coronavirus के एक दिन में सबसे अधिक 5,387 नए मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 10, 2020 02:41 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 02:41 pm IST

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 5000 से ज्यादा मामले सामने आए। इससे एक दिन पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए रुक-रुककर लॉकडाउन लगाने का सरकार से अनुरोध किया था।

Pakistan reports 5,387 new cases of Coronavirus, highest in a day- India TV Hindi
Pakistan reports 5,387 new cases of Coronavirus, highest in a day Image Source : AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 5000 से ज्यादा मामले सामने आए। इससे एक दिन पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए रुक-रुककर लॉकडाउन लगाने का सरकार से अनुरोध किया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार इस अवधि के दौरान कोविड-19 के 83 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,255 हो गई और बीते 24 घंटों में 5,387 नए मरीज सामने आए।

Related Stories

मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अभी तक इस बीमारी से कुल 36,308 मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमितों के कुल 113,702 मामलों में से पंजाब में 43,460, सिंध में 41,303, खैबर-पख्तूनख्वा में 14,527, बलूचिस्तान में 7,031, इस्लामाबाद में 5,963, गिलगित-बाल्टिस्तान में 974 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 444 मामले सामने आए।

यह विषाणु तेजी से फैल रहा है लेकिन सरकार ने वैकल्पिक आधार पर दो हफ्ते की रियायत देने के बाद दो हफ्ते का लॉकडाउन लगाने की नीति का पालन करने के विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश