1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में विस्फोट, 25 लोगों की मौत, 35 घायल

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में विस्फोट, 25 लोगों की मौत, 35 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2018 01:17 pm IST,  Updated : Nov 23, 2018 02:00 pm IST

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भीड़भाड़ वाले बाजार में बम धमाके ने कई लोगों की जान ले ली।

Pakistan: Several killed in bomb blast in Khyber Pakhtunkhwa province- India TV Hindi
Representational Image | AP

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भीड़भाड़ वाले बाजार में बम धमाके ने कई लोगों की जान ले ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, औरकजई के कलाया इलाके में मदरसे के पास शुक्रवार को हुए इस शक्तिशाली बम धमाके में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 35 अन्य घायल भी हो गए।​

अधिकारियों ने बताया कि कबीलाई जिले औरकजई जिले के कलाया इलाके में जुमा बाजार में यह विस्फोट हुआ। जियो न्यूज ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के हवाले से बताया कि विस्फोट में कम से कम 25 लोगों की मौत हुई है जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उसने बताया कि विस्फोट मदरसे के दरवाजे के बाहर हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों में से ज्यादातर अल्पसंख्यक शिया मुसलमान हैं। इलाके को घेर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

हालात से निपटने के लिए क्षेत्र के अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा की गई है। 

आपको बता दें कि इससे पहले कराची में भी एक आतंकी हमले में 2 सुरक्षकर्मियों की मौत हो गई थी। हालांकि चीनी कॉन्सुलेट पर हुए इस हमले में किसी अन्य को नुकसान पहुंचने से पहले ही 3 आतंकियों को मार गिराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन तीनों आतंकियों ने सुसाइड जैकेट पहनी थी और ग्रेनेड एवं हथियारों से लैस थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश