1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अब पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक

अब पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 20, 2017 12:30 pm IST,  Updated : Feb 20, 2017 12:30 pm IST

लाहौर: पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ किए सर्जिकल स्ट्राइक में कम से कम 15 आतंकवादियों को मार गिराया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादियों की भर्ती करने और फिदायीन हमलावरों को ट्रेनिंग

pakistan strikes in afghanistan terrorist camps 15...- India TV Hindi
pakistan strikes in afghanistan terrorist camps 15 terrorist killed

लाहौर: पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ किए सर्जिकल स्ट्राइक में कम से कम 15 आतंकवादियों को मार गिराया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादियों की भर्ती करने और फिदायीन हमलावरों को ट्रेनिंग देने वाले एक उग्रवादी को मार गिराया गया और आतंकवादियों के कम से कम 12 ठिकानों को ध्वस्त किया गया। इनमें जमात-उल-अहरार के एक कमांडर का हथियार गोदाम और अड्डा शामिल है। हाल ही में पाकिस्तान की शहबाज कलंदर दरगाह पर रात में आत्मघाती हमला हुआ था। जिसमें 88 लोगों की मौत हो गी थी। इस आत्मघाती हमले के बाद ही पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में आतंकवादी शिविरों पर हमले किए हैं। पिछले सोमवार को लाहौर के माल रोड पर विस्फोट के बाद से 350 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। जिसमें से ज्यादातर अफगान थे।’’

इन हमलों की रिपोर्ट पाकिस्तान सेना के इस बयान के कुछ ही घंटों बाद आई हैं कि उसे सूफी दरगाह पर आतंकवादी हमले के रिश्ते सरहद पार के आतंकवादियों से मिले थे। इस हमले के बाद बीते दिन पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के राजनयिकों को तलब किया था और उन्हें 76 आतंकवादियों की सूची सौंपी थी जिनके बारे में उसका कहना था कि वे पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन कर रहे हैं।

जियो की रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान के खैबर और मोहमंद कबायली एजेंसियों के पार जमात-उल-अहरार के चार शिविरों पर हमले किए गए। कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि पाकिस्तानी सेना के इन हमलों में अहरार के उप कमांडर समेत कई आतंकवादी मारे गए। रिपोर्ट में अफगान मीडिया के हवाले से बताया गया है कि अफगानिस्तान ने देश के पूर्वी हिस्से में हाल की गोलाबारी पर पाकिस्तानी राजदूत को तलब किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश