1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'संघर्ष विराम उल्लंघन' को लेकर पाकिस्तान ने भारत के वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया

'संघर्ष विराम उल्लंघन' को लेकर पाकिस्तान ने भारत के वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2020 05:52 pm IST,  Updated : Nov 13, 2020 05:52 pm IST

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा कथित संघर्ष विराम उल्लंघन पर विरोध दर्ज कराने के लिये शुक्रवार को यहां भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया।

Pakistan summoned senior diplomat of India for ceasefire violation- India TV Hindi
Pakistan summoned senior diplomat of India for ceasefire violation Image Source : PTI

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा कथित संघर्ष विराम उल्लंघन पर विरोध दर्ज कराने के लिये शुक्रवार को यहां भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को रखचिकरी और खंजार सेक्टरों में ''ताबड़तोड़ और बिना उकसावे'' की गोलीबारी के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय पक्ष को 2003 की संघर्ष विराम सहमति का सम्मान करना और संघर्ष विराम तथा इस प्रकार की अन्य घटनाओं की जांच करनी चाहिये। साथ ही उसे नियंत्रण रेखा तथा दोनों देशों की सीमा पर शांति कायम रखनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश