1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान कोरोना वायरस टीके की पहली खेप लाने के लिए विशेष विमान चीन भेजेगा

पाकिस्तान कोरोना वायरस टीके की पहली खेप लाने के लिए विशेष विमान चीन भेजेगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2021 10:17 pm IST,  Updated : Jan 30, 2021 10:17 pm IST

पाकिस्तान कोविड-19 के टीके की पांच लाख खुराक की पहली खेप लाने के लिए रविवार को एक विशेष विमान चीन भेजेगा। गौरतलब है कि चीन सरकार ने ये टीके अपने करीबी सहयोगी देश पाकिस्तान को मुहैया करने का वादा किया है।

पाकिस्तान कोरोना वायरस टीके की पहली खेप लाने के लिए विशेष विमान चीन भेजेगा- India TV Hindi
पाकिस्तान कोरोना वायरस टीके की पहली खेप लाने के लिए विशेष विमान चीन भेजेगा Image Source : AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान कोविड-19 के टीके की पांच लाख खुराक की पहली खेप लाने के लिए रविवार को एक विशेष विमान चीन भेजेगा। गौरतलब है कि चीन सरकार ने ये टीके अपने करीबी सहयोगी देश पाकिस्तान को मुहैया करने का वादा किया है। राष्ट्रीय कमान एवं अभियान केंद्र (एनसीओसी) ने यहां टीका प्रशासन की रणनीति पर एक बैठक में शनिवार को कहा कि देश टीकाकरण कार्यक्रम की तैयारी कर रहा है। 

एनसीओसी के एक बयान के मुताबिक, टीके की पहली खेप लाने के लिए रविवार को एक विशेष विमान चीन भेजे जाने से अवगत कराया गया। पाकिस्तान की योजना टीकाकरण के प्रथम चरण में अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मियों और बुजुर्ग लोगों को टीका लगाने की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं के मुताबिक, देश में कोविड-19 के अब तक 5,43,214 मामले सामने आये हैं। वहीं, इस महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 11,623 पहुंच गई है। अब तक 4,98,152 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि अभी कुल 33,439 मरीज इलाजरत हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश