1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में 25 जुलाई को होंगे आम चुनाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पाकिस्तान में 25 जुलाई को होंगे आम चुनाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 27, 2018 03:56 pm IST,  Updated : Jun 27, 2018 03:56 pm IST

पाकिस्तान ने 25 जुलाई को होने जा रहे आम चुनाव के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए मतदान केन्द्रों के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर हजारों सैनिकों को तैनात करने का फैसला किया है।

Pakistan to take unprecedented security measures during...- India TV Hindi
Pakistan to take unprecedented security measures during general elections

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने 25 जुलाई को होने जा रहे आम चुनाव के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए मतदान केन्द्रों के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर हजारों सैनिकों को तैनात करने का फैसला किया है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब तक आम तौर पर सेना को ‘ सर्वाधिक संवेदनशील ’’ घोषित किए गए मतदान केन्द्रों के बाहर तैनात किया जाता रहा है। बहरहाल , इस बार सेना को देश भर में सभी मतदान केन्द्रों के बाहर तैनात किया जाएगा। (वेबसाइट का दावा, उत्तर कोरिया तेजी से अपने परमाणु अनुसंधान केन्द्र में सुधार कर रहा है )

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने रक्षा मंत्रालय को 25 जुलाई को आम चुनाव के लिए सेना तैनात करने के बाबत एक पत्र लिखा है। आयोग की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है , ‘‘ आयोग ने अपने पत्र में 23 जुलाई से 26 जुलाई तक सेना की तैनाती के लिए रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा है। ’’

रिपोर्ट में बताया गया है कि देश भर में तकरीबन 45 हजार इमारतों में 85 हजार से ज्यादा मतदान केन्द्र होंगे। इनकी सुरक्षा के लिए साढ़े तीन लाख से ज्यादा सैनिकों की जरूरत होगी। ये सैनिक छापेखानों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही चुनाव अधिकारियों और फिर मतदान केन्द्रों तक मतपत्रों और चुनाव सामग्रियां पहुंचाने में भी सुरक्षा प्रदान करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश