1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: हमले में बाल-बाल बचे MQM के बड़े नेता, 2 की मौत

पाकिस्तान: हमले में बाल-बाल बचे MQM के बड़े नेता, 2 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2017 02:24 pm IST,  Updated : Sep 02, 2017 02:24 pm IST

MQM-P के शीर्ष नेता ख्वाजा इजहारूल हसन को निशाना बनाकर शनिवार को कराची में हमला किया गया जिसमें वह बाल-बाल बच गए, लेकिन...

MQM Leader Khawaja Izharul Hasan Attacked- India TV Hindi
MQM Leader Khawaja Izharul Hasan Attacked | AP Photo

कराची: मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (MQM-P) के शीर्ष नेता ख्वाजा इजहारूल हसन को निशाना बनाकर शनिवार को कराची में हमला किया गया जिसमें वह बाल-बाल बच गए। हालांकि इस हमले में एक बच्चे सहित 2 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस दौरान एक हमलावर भी मारा गया और एक अन्य घायल हो गया।

एक पाकिस्तानी अखबार की खबर के मुताबिक, सिंध विधानसभा में विपक्ष के नेता हसन ईद उल अजहाकी नमाज अता करने के बाद घर लौट रहे थे जब 3 मोटरसाइकिलों पर सवार और पुलिस की वर्दी पहने हमलावरों ने उनके वाहन को निशाना बनाया। हमला शहर के दक्षिणी इलाके में हुआ। खबर के मुताबिक, जहां हसन बाल-बाल बच गए, उनके सुरक्षाकर्मियों की जवाबी गोलीबारी में एक हमलावर मारा गया। हमले के दौरान हसन के 3 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। दोतरफा गोलीबारी में एक बच्चे की भी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जवाबी गोलीबारी में एक हमलावर मारा गया और एक दूसरा घायल हो गया लेकिन वह फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने यह भी कहा कि उन्होंने घटनास्थल से हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गई 9mm की एक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश