1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बलूचिस्तान: पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला, मेजर सहित 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत

बलूचिस्तान: पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला, मेजर सहित 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : May 09, 2020 05:42 pm IST,  Updated : May 09, 2020 05:42 pm IST

ईरान की सीमा से लगभग 14 किमी दूर केच जिले के बुलेदा इलाके में अर्धसैनिक बल के फ्रंटियर कोर के एक वाहन को रिमोट नियंत्रित एक देशी विस्फोटक का निशाना बनाया गया।

Pakistan Army- India TV Hindi
बलूचिस्तान: पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला,  मेजर सहित 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत Image Source : TWITTER

कराची. ईरान की सीमा से लगे दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों का एक गश्ती वाहन सड़क किनारे रखे एक बम की चपेट में आ गया, जिससे सेना के एक मेजर सहित कम से कम छह सैन्यकर्मी मारे गए।

सेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि ईरान की सीमा से लगभग 14 किमी दूर केच जिले के बुलेदा इलाके में अर्धसैनिक बल के फ्रंटियर कोर के एक वाहन को रिमोट नियंत्रित एक देशी विस्फोटक का निशाना बनाया गया।

सेना के अनुसार, ‘‘एक मेजर और पांच सैनिक मारे गए, जबकि एक सैनिक घायल हो गया।’’ किसी ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बलूच आतंकवादी अक्सर इस प्रांत में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते रहते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश